{"_id":"67953744ded9cfadf20fc560","slug":"accused-of-stealing-gold-chain-taken-on-remand-rewari-news-c-198-1-rew1001-214427-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सोने की चेन चोरी करने के आरोपी को रिमांड पर लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सोने की चेन चोरी करने के आरोपी को रिमांड पर लिया
Sun, 26 Jan 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 13 आरोपी, बिट्टू कुमार साह। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। पुलिस ने गांव नठेड़ा निवासी एक महिला की सोने की चेन चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के जिला कटिहार के गांव मोरसंडा हाल किरायेदार शिव कॉलोनी रेवाड़ी निवासी बिट्टू कुमार साह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में करके पूछताछ के लिए सात दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव नठेड़ा निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत वर्ष 27 अगस्त को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति एक बाइक पर बर्तन साफ करने का पाउडर बेचने के लिए उसके घर पर आए। उन्होंने बताया कि इस पाउडर से बर्तन के साथ साथ आभूषण भी साफ हो जाते हैं। इस पर उसने एक कटोरी व एक सोने की चेन उनको साफ करने के लिए दे दी। दोनों आरोपी उसको चकमा देकर उसकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कोसली में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने बिट्टू कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया है।