{"_id":"66104b1faae0ef9e5a0814c4","slug":"accused-of-stealing-cash-and-mobile-phone-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-202873-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नकदी और मोबाइल फोन चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Sat, 06 Apr 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। चौकी गोकल गेट पुलिस ने मोबाइल फोन की दुकान का ताला तोड़कर नकदी और मोबाइल चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी पहचान मुल्यानवाड़ा निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दो मोबाइल फोन और 2940 रुपये बरामद किए हैं।
पुलिस ने बताया कि यादव नगर निवासी योगेश कुमार ने शिकायत में बताया की झज्जर रोड पर उसकी मोबाइल रिपेरिंग की दुकान है। 3 अप्रैल की रात को एक व्यक्ति उसकी दुकान का ताला तोड़ कर दो मोबाइल फोन और नकदी चोरी करके ले गया है। पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके सुधीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद