फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of stealing cash and jewelery from house arrested

Rewari News: मकान से नकदी व जेवरात चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 24 Feb 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing cash and jewelery from house arrested
फोटो : 04आरोपी, अजय उर्फ बा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



डहीना। मकान से नकदी व जेवरात चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव डहीना निवासी अजय उर्फ बाबा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 1 जोड़ी टॉप्स, 1 जोड़ी सोने के कुंडल, 3 जोड़ी चांदी की पाजेब, 7 जोड़ी चांदी के कडुले, 10 जोड़ी चांदी की चुटकी, चांदी की 1 अंगूठी, 1 छल्ला समेत अन्य आभूषण बरामद किए गए। गांव डहीना निवासी मनोज कुमार ने शिकायत में बताया था कि 18 फरवरी को भतीजे की शादी थी। परिवार के सदस्य मेरठ गए थे। महिलाएं प्लॉट में संगीत कार्यक्रम में गई थीं। बहन ओमवती जब मकान में पहुंची तो एक व्यक्ति चोरी करता हुआ दिखाई दिया। ओमवती को देखकर वहां से भाग गया। चोर उनकी अलमारी से नकदी व जेवरात चोरी करके ले गया। इस पर पुलिस ने थाना खोल में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed