{"_id":"67c8ac3de4e625aaaf0800b2","slug":"accused-of-selling-adulterated-ghee-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-216116-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मिलावटी घी बेचने का आरोपी पकड़ा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मिलावटी घी बेचने का आरोपी पकड़ा गया
Thu, 06 Mar 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 07कोसली में जांच करते प्रशासन की टीम। स्रोत : विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। पुलिस ने मिलावटी देसी घी बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी रामबिलास गुजरात का मूल निवासी है। वह कोसली कस्बे की विश्वकर्मा कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था।
आरोप है कि वह डालडा घी में केमिकल व एसेंस मिलाकर देसी घी बनाकर बेचता था। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी रिफाइंड, डालडा घी व दही से मिलावटी देसी घी तैयार कर नजदीकी गांवों में असली घी बताकर महंगे दामों पर फेरी लगाकर बेचता था। कोसली पुलिस को इस अवैध गतिविधि की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 16 किलो मिलावटी घी के साथ पकड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की, जिसमें पाया गया कि यह घी पूरी तरह से मिलावटी और स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है। सैंपल अधिकारी डॉ. राजेश वर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि नमूना लैब में भेज दिया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी रामबिलास को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल जांच की जा रही है।