फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of raping a woman arrested

Rewari News: महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया

Sun, 17 Mar 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 17 Mar 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a woman arrested
रेवाड़ी। महिला थाना पुलिस ने एक महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल के गांव चोर बसई निवासी रणजीत के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक महिला ने शिकायत देकर बताया था कि वह पहले गुरुग्राम में रहती थी। वहां पर उसकी मुलाकात रणजीत से हुई थी। उसका पति उसके साथ मारपीट करता था।इसके बाद आरोपी रणजीत ने उसे शादी का झांसा देते हुए कहा कि पति से तलाक होने के बाद वह उससे शादी करके उसके बच्चों को भी साथ रखेगा। इसके बाद आरोपी उसे मई 2020 में रेवाड़ी लेकर आ गया था। यहां पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर जबरदस्ती दवा खिलाकर गर्भपात करवा दिया। आरोपी चार साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला थाना रेवाड़ी में मामला दर्ज कर जांच शुरू थी। जो जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को मामले में आरोपी रणजीत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed