फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of online fraud in the name of investment arrested

Rewari News: निवेश के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 01:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 11 Jan 2025 01:25 PM IST
विज्ञापन
Accused of online fraud in the name of investment arrested
फोटो : 06 आरोपी, कपिल। स्रोत : पीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। चौकी गोकल गेट पुलिस ने नई आबादी निवासी एक व्यक्ति से निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला गंगानगर के सूरजगढ़ के वार्ड नंबर 4 निवासी कपिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

नई आबादी निवासी कुनाल वर्मा ने अपनी शिकायत में बताया था कि 30 अगस्त 2024 को वह सोशल मीडिया पर ऑनलाइन टास्क के जरिए पैसा कमाने के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े थे। उससे ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते हुए आरोपियों ने पहली बार टॉस्क पूरा करने पर उसके खाते में कुछ पैसे डाले थे। इसके बाद आरोपियों ने इसी प्रकार टॉस्क के नाम पर उससे पैसे डलवाना शुरू कर दिया और कुल 1 लाख 40 हजार रुपये अलग-अलग खातों में डलवा लिए। जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया तो उससे और पैसे जमा कराने के लिए कहा गया। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के दौरान पता लगा कि साइबर ठगी में राजस्थान के जिला गंगानगर के सूरजगढ़ के वार्ड नंबर 4 के रहने वाले कपिल का बैंक खाता भी प्रयोग किया गया था। इस मामले में पुलिस ने संलिप्त आरोपी कपिल को गिरफ्तार कर लिया है।

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed