फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of fraud arrested

Rewari News: धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraud arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने यूट्यूब से वीडियो हटाने का झांसा देकर ठगी करने में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जिला नूंह के गांव तिरवाड़ा निवासी मुनशाद के रूप में हुई है। 6 जनवरी 2023 को शहर के मोहल्ला रामसरोवर निवासी दीपक कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई थी जिसमें कॉल करने वाले ने अपना नाम राजेंद्र सिंह बताते हुए कहा था कि आपकी वीडियो वायरल हो गई है। आप यूट्यूब वालों से बात कर लो और उसने एक नंबर उनको दे दिया। इसके बाद उसने बताए नंबर पर बात की तो शातिर ने कहा कि उनकी वीडियो वायरल हो चुकी है और इसके पैसे लगेंगे। इसके बाद शातिरों ने एक फोन-पे अकाउंट का मोबाइल नंबर डाला जिस पर उन्होंने उससे 21220 रुपये ट्रांसफर करा लिए। इस पर पुलिस ने साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed