फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of cheating lakhs of rupees by luring commission arrested

कमीशन का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 Aug 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating lakhs of rupees by luring commission arrested
जिले के गांव गोठड़ा टप्पा खोरी के रहने वाले एक युवक को बिजनेस में निवेश करने और कमीशन देने का लालच देकर करीब 493570 रुपये ठगने के आरोपी को साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान जिला भिवानी के गांव दिनोद निवासी हैप्पी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत से रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में गांव गोठड़ा टप्पा खोरी के रहने वाले अभिषेक ने बताया था कि वह बीएससी के छात्र है। पिछले एक साल से वह इंस्टाग्राम पर हैप्पी राव साहब नाम से एक आईडी को फॉलो कर रहे है। हैप्पी से इंस्टाग्राम पर भी उनकी बात होती थी। करीब डेढ़ माह पहले इत्तफाक से गुरुग्राम के सहारा मॉल में उसकी मुलाकात हैप्पी से हुई थी। 14 अगस्त को हैप्पी का मैसेज आया कि बिजनेस में रुपये लगाने है तो बताओ, लेकिन अभिषेक ने इनकार कर दिया था। हैप्पी ने बताया कि सिर्फ दो हजार रुपये का निवेश करना है। हैप्पी के कहने पर अभिषेक ने यूपीआई से दो हजार रुपये भेज दिए। कुछ समय बाद हैप्पी ने बताया कि वह 56 हजार रुपये प्लस हो गया है और 25 प्रतिशत कमीशन पहले देना है। कमीशन के लिए हैप्पी ने अभिषेक से 14165 जमा कराने के लिए कहा। रुपये जमा कराने के बाद आरोपी ने अभिषेक से अकाउंट नंबर भी मांगे। अकाउंट नंबर लेने के बाद हैप्पी ने बताया कि उसका सरकारी बैंक का अकाउंट है। इसमें ट्रांसफर नहीं होगे। दूसरा बैंक चेंज कराने के लिए चार्ज लगेगा। आरोपी ने अभिषेक से 15670 रुपये और जमा करा लिए। आरोपी युवक अभिषेक को ज्यादा कमीशन का लालच देकर और कभी गलत अकाउंट में ट्रांसफर होने की बात कह कर अपने पास रुपये मंगाता रहा। 493570 रुपये अधिक की राशि जमा कराने के बाद भी अभिषेक को कुछ नहीं मिला। हैप्पी ने और रुपये जमा कराने के लिए कहा। आरोपी ने बताया कि यदि और रुपये जमा नहीं कराए तो एक रुपया भी नहीं मिलेगा। अभिषेक ने पुलिस से संपर्क किया। साइबर थाना पुलिस ने अभिषेक की शिकायत पर हैप्पी के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

मामला दर्ज करने के बाद साइबर थाना पुलिस ने अभिषेक से जमा कराए गए बैंक खातों की जानकारी जुटाई। पुलिस को पता लगा कि आरोपी गुरुग्राम के एक होटल में ठहरा हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ऑनलाइन गेम में रुपये लगाने के कारण हार गया था। आरोपी ने अभिषेक से लाखों रुपये की ठगी करना भी स्वीकार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed