फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused of cheating company operator of Rs 20 lakh arrested

Rewari News: कंपनी संचालक से 20 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 07 Feb 2023 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of cheating company operator of Rs 20 lakh arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के हापुड़ का निवासी मेहराज अंसारी है। उसके खिलाफ ठगी के कई मामले दर्ज है। अंसारी ने 18 माह पहले रेवाड़ी में एक कंपनी संचालक के खाते से 20 लाख रुपये ठग लिए थे। आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार पकड़ा गया आरोपी मेहराज अंसारी लगातार ठगी की वारदात करने के बाद मुंबई जाकर छिप गया था। वह डुप्लीकेट सिम कार्ड निकलवाकर नेट बैंकिंग के जरिए फ्रॉड करने में माहिर है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी अंसारी पहले ऐसे व्यक्ति को चुनता है, जिससे उसका फोटो आसनी से मिल सके और उसके बाद उसके सिमकार्ड को बंद करा देता था। बाद में उसी सिम कार्ड को फर्जी आधार कार्ड पर अपनी फोटो लगाकर चालू करा लेता था। इसके बाद शनिवार और रविवार का दिन चुनकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। बता दें कि 31 अगस्त 2021 को बावल में सांईं पॉलीपैक कंपनी चलाने वाले भूपेंद्र सिंह की सिम कार्ड के अचानक सिग्नल गायब हो गए थे। इसके बाद 1 सितंबर को शनिवार और 2 सितंबर को रविवार की छुट्टी होने की वजह से उनकी सिम नहीं निकल पाई।
विज्ञापन

3 सितंबर को उन्होंने अपनी सिम कार्ड निकलवाई। इसके बाद उसके खाते से पैसे निकलने के मैसेज आने शुरू हो गए थे। उनको समझ में नहीं आया कि इतनी मोटी रकम कैसे निकली। उन्होंने बैंक में जाकर पता किया तो 20 लाख रुपये उनके खाते से निकल चुके थे। कई महीनों की जांच के बाद साइबर थाना पुलिस ने मेहराज अंसारी तक पहुंच गई और उसे मुंबई से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed