फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused caught stealing gold jewelery and cash

सोने के जेवरात व नकदी चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा

Sat, 04 Dec 2021 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Accused caught stealing gold jewelery and cash
ट्रेन में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : Rewari
रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर सोने के जेवरात व नकदी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अहमदाबाद-दिल्ली आश्रम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला से रेवाड़ी स्टेशन के निकट दो लाख रुपये से अधिक के जेवरात व नकदी चोरी कर लिए गए थे। दूसरी ओर एक अन्य यात्री का बैग जिसमें लैपटॉप और नकदी थी चोरी हो गया था। गिरफ्तार किया आरोपी रोहतक के शास्त्री नगर निवासी नवीन बताया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अहमदाबाद के सहजानंद निवासी सुचिता गुप्ता आश्रम एक्सप्रेस में वीरवार को दिल्ली आ रही थी। उन्होंने अपने हैंडबैग सीट पर रखा हुआ था। ट्रेन रेवाड़ी स्टेशन के निकट पहुंची तो एक युवक उनके हैंड बैग से छोटा पर्स चोरी कर चलती ट्रेन से नीचे कूद गया। पर्स में जेवरात, 12880 रुपये व 190 यूएस डालर थे। उन्होंने चोरी की सूचना आरपीएफ व जीआरपी को दी। दूसरी ओर अहमदाबाद के प्रहलाद नगर निवासी सिद्धार्थ भी वीरवार को आश्रम एक्सप्रेस से दिल्ली आ रहे थे। बावल स्टेशन के निकट उनका बैग चोरी हो गया। बैग में एक लैपटाप व 24 हजार रुपये की नकदी थी। उन्होंने सीट के पास घूम रहे युवक पर चोरी करने का संदेह जताते हुए पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

टायलेट में छिपा था आरोपी
एक ही ट्रेन में दो यात्रियों से चोरी की सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से आरोपित की तलाश शुरू की। ड्यूटी ऑफिसर आरपीएफ सब इंस्पेक्टर निशिकांत तिवारी व जीआरपी ने एसी कोचों की सघन जांच शुरू की। आरोपित नवीन को सेकेंड एसी कोच के शौचालय से काबू कर लिया। आरोपित एक कोच से नीचे कूदने के बाद दूसरे कोच में वापस चढ़ गया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला चोरी किए गए कंगन, 14 हजार रुपये व 190 डालर और सिद्धार्थ से चोरी किए गए 24 हजार रुपये बरामद कर लिये। जीआरपी रेवाड़ी ने आरोपित के खिलाफ चोरी के दो मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed