{"_id":"62e557a59a975876505b1f79","slug":"accused-arrived-with-illegal-weapons-on-court-appearance-rewari-news-rtk65380894","type":"story","status":"publish","title_hn":"अदालत में पेशी पर अवैध हथियार लेकर पहुंचे हत्यारोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अदालत में पेशी पर अवैध हथियार लेकर पहुंचे हत्यारोपी
विज्ञापन
हत्या के एक मामले में कुछ लोग अदालत में पेशी के दौरान अवैध हथियार लेकर पहुंच गए। पुलिस ने आरोपियों की स्कॉर्पियो गाड़ी से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है और तलाश की जा रही है। सेक्टर-तीन चौकी पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी व अवैध हथियार को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी के अन्य साथी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।
पुलिस के अनुसार शनिवार को सूचना मिली कि एक फार्च्यूनर व तीन स्कार्पियों गाड़ी अदालत परिसर की पार्किंग में पहुंची है और उनमें सवार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध है। गाड़ियों के शीशों पर भी ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी। सूचना के बाद पुलिस जांच के लिए पहुंची और कार से उतरे युवकों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान तीन गाड़ियां पार्किंग परिसर से बाहर चली गई और वहां खड़े युवक भी खिसक गए। सूचना के बाद सेक्टर-तीन चौकी प्रभारी एएसआई शिव कुमार व अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) की टीम भी मौके पर पहुंच गई और एक स्कार्पियो गाड़ी को रोक लिया। मौके से भागे युवक पकड़ी गई स्कार्पियो गाड़ी को लाक कर गए। पुलिस ने लाक तोड़कर स्कार्पियो गाड़ी की जांच की तो उसमें से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हो गए।
पेशी पर अदालत में पहुंचे थे सभी
पुलिस जांच में पता लगा कि स्कार्पियो व अन्य गाड़ियों में पहुंचे युवक हत्या के एक मामले में अदालत में पेशी पर आए थे और गांव आसलवास के रहने वाले थे। हत्या के मामले में आरोपी अभी जमानत पर आए हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पकड़ी गई स्कार्पियो गाड़ी व देसी पिस्तौल रखने वाले के बारे में जानकारी जुटाई। सेक्टर-तीन चौकी पुलिस ने गांव आसलवास के रहने वाले मोहन उर्फ मोनी के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर स्कार्पियो गाड़ी व अवैध हथियार जब्त कर लिया है। आरोपी मोहन पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस तीन अन्य गाड़ियों में भागे युवकों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
स्कार्पियो गाड़ी से एक देसी पिस्तौल व दो कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपित की पहचान हो गई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।
- शिव कुमार, एएसआई, इंचार्ज, सेक्टर-तीन चौकी।