{"_id":"6133bd2d8ebc3e679d6d19f9","slug":"accused-arrested-for-stealing-silver-and-jewelery-from-shop-rewari-news-rtk622991215","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से चांदी और आभूषण चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान से चांदी और आभूषण चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। शहर थाना पुलिस ने कटला बाजार में डेढ़ माह पहले सर्राफ की दुकान का ताला तोड़कर चार किलो चांदी सहित आभूषण चोरी के आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अलवर जिले के खैरथल शहर के मोहल्ला कुठली निवासी सोहनलाल है। आरोपी को अलवर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसने पूछताछ में इस चोरी को अंजाम देना स्वीकार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर इस वारदात में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी। शहर के मोहल्ला स्वामीवाड़ा निवासी अश्विनी कुमार सोनी ने पुलिस को दी शिकायत बताया था कि उन्होंने कटला बाजार में ज्वेेलरी की दुकान की हुई है। 23 जुलाई की रात को दुकान बंद करके गया था और रात को करीब ढाई बजे उनके पास चौकीदार का फोन आया। उसने बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद रात को ही वह मौके पर पहुंचे तो पाया कि उनकी दुकान से चार किलो चांदी और अन्य सामान गायब था। जबकि पड़ोसी दुकानदार की दुकान से सिलिंडर चोरी हुआ था। आरोपी को अलवर पुलिस ने एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। उससे हुई पूछताछ के बाद उसने रेवाड़ी में भी चोरी की वारदात स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से रिमांड के दौरान इस वारदात के अलावा अन्य घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी।