फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for stealing cash by breaking car window

Rewari News: गाड़ी का शीशा तोड़कर नकदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Aug 2024 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing cash by breaking car window
रेवाड़ी। चौकी जगन गेट पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव बीकानेर निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए 700 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी संदीप के खिलाफ पहले भी थाना शहर, मॉडल टाऊन रेवाड़ी व सोहना गुरुग्राम में चोरी, स्नैचिंग व आर्म्स एक्ट के 5 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया की मोहल्ला खासापुरा निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि 26 अगस्त की देर रात को उसने अपनी गाड़ी घर के बाहर खड़ी की थी। रात्रि के समय गांव बीकानेर निवासी संदीप ने उसकी गाड़ी का पीछे का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखी नकदी को चोरी कर लिया है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed