फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for embezzling lakhs of rupees from HSVP's bank account

एचएसवीपी के बैंक अकाउंट से लाखों रुपये गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Jul 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for embezzling lakhs of rupees from HSVP's bank account
रेवाड़ी। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण(एचएसवीपी) के बैंक खाते से लाखों रुपये गबन करने के आरोपी संपदा अधिकारी कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर को माडल टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव गोकलगढ़ निवासी विजय यादव है। पूछताछ में ऑपरेटर द्वारा एक करोड़ से भी अधिक की राशि का गबन करना सामने आया है। पुलिस ने आरोपी से गबन की गई राशि में से 28 लाख रुपये बरामद कर लिये।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि एचएसवीपी के संपदा अधिकारी कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर विजय यादव के खिलाफ अकाउंटेंट सूरजभान शर्मा ने गबन की शिकायत दर्ज कराई थी। गांव गोकलगढ़ निवासी विजय यादव को आउट सोर्स के जरिये वर्ष 2017 में बतौर डाटा एंट्री आपरेटर प्राधिकरण में नियुक्ति मिली थी। इसके बाद उसकी ड्यूटी अकाउंट ब्रांच में लगा दी गई थी। अकाउंट ब्रांच में ड्यूटी वजह से आरोपी प्राधिकरण के चंडीगढ़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में खुले बैंक खाता को भी ऑपरेट करता था। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपी ने 14 माह की अवधि में अपनी पत्नी, बेटियां और रिश्तेदारों के खातों में 38 लाख रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर कर दी थी। गबन का पता लगने के बाद माडल टाउन थाना में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

28 लाख रुपये बरामद
मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी ऑपरेटर विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता लगा कि आरोपी वर्ष 2018 से प्राधिकरण के खाते से रुपये ट्रांसफर कर रहा था। अभी तक आरोपी एक करोड़ से भी अधिक की राशि विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर चुका है। पुलिस ने आरोपी से 28 लाख रुपये भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस उन बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है जिनमें यह राशि ट्रांसफर की गई थी। जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गबन के इस खेल में प्राधिकरण का कोई और भी कर्मचारी शामिल है या नहीं। पुलिस आरोपी ऑपरेटर से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed