फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Accused arrested for duping Rs 20 lakh in the name of investment

Rewari News: निवेश के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 07 Jun 2025 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 07 Jun 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for duping Rs 20 lakh in the name of investment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर 20 लाख रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी राजस्थान के जिला नागौर के गांव कुढ़छी निवासी विजय कुमार उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 50 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं।

गांव मैलावास निवासी वीरपाल ने शिकायत में बताया था कि 14 अप्रैल को उसके मोबाइल फोन पर घर बैठे पैसे कमाने का एक मैसेज आया था, जिसमें एक टेलीग्राम लिंक दिया गया था।
विज्ञापन

टेलीग्राम पर भेजे गए लिंक को क्लिक करते हुए वह ग्रुप से जुड़ गया। शुरू में आरोपियों ने उससे 16 हजार रुपये डलवाने के बाद 42 हजार रुपये वापस कर दिए। आरोपियों ने उससे विभिन्न ट्रांजेक्शन के जरिए अलग-अलग बैंक खातों में कुल 20 लाख 20 हजार 968 रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने यह राशि वापस निकालने का प्रयास किया तो और पैसा जमा कराने को कहा गया। इसके बाद ठगी का पता चला। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ साइबर थाना में ठगी का मामला दर्ज किया था।

मामले में तीन आरोपियों राजस्थान के जिला नागौर के खिमसर के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी जितेंद्र, मोहल्ला मेघवालो निवासी भूराराम व गुजरात के जिला बोटाद के गांव पुराना नावड़ा हाल आबाद इंद्रप्रस्त अपार्टमेंट भायचंद सोसायटी कातरग्राम सूरत निवासी राहुल विहपरा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed