{"_id":"6ab57155c96d894ad60656c6","slug":"accused-arrested-for-atm-swap-fraud-rewari-news-c-198-1-rew1009-246004-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवाड़ी। एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से रुपये निकालने के मामले में करीब दो साल बाद किशनगढ़बास निवासी आरोपी शेरदीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी एटीएम के आसपास पहले रेकी करता था।
इसके बाद मशीन में छेड़छाड़ कर कम जानकारी रखने वाले लोगों को मदद के नाम पर झांसे में लेता और उनका पासवर्ड देखकर एटीएम कार्ड बदल देता था।
थानाधिकारी सचिन शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। सचिन शर्मा ने बताया कि आरोपी शेरदीन पुत्र सब्बीर मेव निवासी रानोली, थाना किशनगढ़बास, जिला खैरथल-तिजारा धारा 299 सीआरपीसी के तहत पहचान छिपाकर स्थान बदल-बदलकर रह रहा था। केदारी लाल ने 13 जून 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वह गौरव पथ स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। वहां एक व्यक्ति ने मदद के बहाने उसका कार्ड बदल लिया। बाद में उसके मोबाइल पर 20-20 हजार रुपये निकाले जाने के पांच संदेश आए। इसके बाद 99 हजार और अगले दिन 1.99 लाख रुपये निकाले जाने की जानकारी मिली।
पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य, साइबर सेल की मदद के जरिए आरोपी की तलाश की।