फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ABVP protested against the murder of the teacher

Rewari News: अध्यापिका की हत्या के विरोध में अभाविप ने किया प्रदर्शन

Tue, 19 Aug 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
ABVP protested against the murder of the teacher
फोटो : 26इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन करते छात्र। स्रोत : परिषद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भिवानी में अध्यापिका मनीषा की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों और शिक्षकों ने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
छात्रों और शिक्षकों ने अध्यापिता की हत्या की निंदा करते हुए इसे समाज के लिए कलंक बताया। सभी ने एक सुर में कहा कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही और असंवेदनशीलता साफ नजर आ रही है। प्रदर्शन के दौरान करीब 500 से अधिक विद्यार्थियों और शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर मृतका को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं दी जाती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

एबीवीपी की आईजीयू इकाई की छात्रा प्रमुख अनिशा और रेवाड़ी विभाग संयोजक युधिष्ठर धनखड़ ने सरकार और प्रशासन से हत्या के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी कर कठोर दंड देने, मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी का गठन करने की मांग की। कहा कि यदि प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं लेता तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के अंत में सभी छात्रों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे न्याय की इस लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे और समाज में महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर आवाज उठाते रहेंगे।

इस विरोध प्रदर्शन में इकाई अध्यक्ष विनीत कुमार, इकाई मंत्री हेमंत, तथा महिमा, सोनिया, नेहा, शिवानी, पूजा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed