{"_id":"6917857c37bca637bf0860df","slug":"abvp-alleges-irregularities-in-matsya-university-entrance-exam-results-rewari-news-c-198-1-rew1001-228922-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मत्स्य विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा परिणामों को लेकर एबीवीपी ने लगाया अनियमितताओं का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मत्स्य विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा परिणामों को लेकर एबीवीपी ने लगाया अनियमितताओं का आरोप
विज्ञापन
पुतला जलाकर विरोध जाहिर करते एबीवीपी के कार्यकर्ता। स्रोत : परिषद
भिवाड़ी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बाबा मोहन राम किसान राजकीय महाविद्यालय इकाई ने मत्स्य विश्वविद्यालय में चल रही प्रवेश परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया।
परिणामों में भारी गड़बड़ियों से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के विरुद्ध कुलपति एवं परीक्षा नियंत्रक का पुतला जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया।
परिषद नगर मंत्री अनूप यादव ने कहा कि बीकॉम और बीएससी के परिणामों में अधिकतम छात्रों को फेल कर देना अत्यंत गंभीर विषय है। यह हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से सीधे खिलवाड़ है और विश्वविद्यालय की पारदर्शिता पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।
विज्ञापन
इकाई सचिव एकता ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में सिलेबस जारी किया गया है जबकि आगामी सप्ताह में आंतरिक परीक्षाएं होनी हैं। पढ़ाए गए टॉपिक्स को सिलेबस से बाहर कर दिया गया है जो छात्रों को मानसिक प्रताड़ना देने जैसा है।
नगर सह मंत्री रवि दायमा ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि परीक्षा परिणामों की तत्काल जांच की जाए, समस्त त्रुटियों का निराकरण हो और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन शीघ्र कार्रवाई नहीं करता तो परिषद आंदोलन को और प्रबल रूप से आगे बढ़ाएगी और भिवाड़ी से सभी छात्रों के साथ विश्वविद्यालय की ओर कूच करेगी। प्रदर्शन में अंजलि, मोनिका, दिलीप, राहिल, हरिओम, निकिता, टीनू सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।