{"_id":"634b0575429e2351ee1edf26","slug":"abvp-activists-lock-the-college-gate-warn-of-barefoot-march-tomorrow-rewari-news-rtk6609878102","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्ााविप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला, कल नंगे पैर मार्च की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्ााविप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज गेट पर जड़ा ताला, कल नंगे पैर मार्च की दी चेतावनी
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय महाविद्यालय के भवन निर्माण व महाविद्यालय को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय के गेट पर ताला लगा दिया। साथ ही प्रदेश सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ता ने 17 अक्तूबर (सोमवार) को नंगे पैर डीसी ऑफिस तक मार्च करने की चेतावनी दी है।
अभाविप के प्रांत खेल संयोजक योगेश भारद्वाज ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय की घोषणा 2015 में मुख्यमंत्री द्वारा की गई थी, परंतु 7 साल बीतने के बावजूद महाविद्यालय का भवन निर्माण नहीं हुआ है। वहीं राजकीय महाविद्यालय को नॉन फिजिकल जोन में डाल दिया गया है, जिसका तात्पर्य है कि इस महाविद्यालय को भविष्य में यदि जमीन अलॉट नहीं होती है तो यह महाविद्यालय बंद कर दिया जाएगा। जिला संयोजक विशाल राव तातारपुर ने कहा कि इस विद्यालय से क्षेत्र के होनहार युवाओं का भविष्य जुड़ा है। इसलिए रेवाड़ी में राजकीय महाविद्यालय का होना अति आवश्यक है। तरुण ने कहा कि क्षेत्र के युवा कीं बाहर में जाकर इसी महाविद्यालय में पढ़ सके। इसलिए इस महाविद्यालय का भवन निर्माण करना अति आवश्यक है।
आशीष शर्मा ने बताया कि इस विषय पर वे पहले भी मुख्यमंत्री, राज्यपाल व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दे चुके हैं। परंतु अभी तक न तो महाविद्यालय को स्थानांतरित किया गया है और न ही भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने प्रशासन को 10 दिन का समय दिया था, परंतु इस विषय पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, तब परिषद धरने पर उतरने को मजबूर हुई है।
विज्ञापन
छात्रा सिमरन व एकता ने बताया कि जब तक महाविद्यालय का भवन निर्माण नहीं हो जाता, तब तक महाविद्यालय के भवन को ऐसी जगह स्थानांतरित किया जाए, जहां विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके। नेहा ने बताया कि इस विषय पर अभाविप कई बार ज्ञापन व आंदोलन कर चुकी है, परंतु प्रशासन इस बात पर ध्यान ही नहीं दे रहा। इसलिए अब अभाविप को मजबूरन आंदोलन का रास्ता बनाना पड़ा रहा है। अभाविप कार्यकर्ता सौरभ सैनी ने बताया कि इस महाविद्यालय में 456 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं और इस महाविद्यालय के भवन को स्थानांतरित नहीं करना विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करना है। इस महाविद्यालय में बारिश के मौसम में सभी कमरों में पानी गिरता है व शिक्षा के लिए पांच कमरे अलॉट किए गए हैं। ऑफिस वर्क के लिए दो कमरे दिए गए हैं।
इस मौके पर तरुण, साहिल, हिमांशु, सोनू ,अंजलि, आरती, नविता, एकता, प्रीति, हर्षा, काजल, काजल यादव, प्रीति ,धीरज, राकेश राठौर ,सुमित राठौर, कपिल, आशीष, नीरज, मुस्कान, कुमकुम व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।