फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   About 150 patients come to the dental OPD of the hospital every day.

Rewari News: अस्पताल की डेंटल ओपीडी में रोज आ रहे करीब 150 मरीज

Tue, 18 Feb 2025 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
About 150 patients come to the dental OPD of the hospital every day.
सिविल अस्पताल रेवाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। सिविल अस्पताल की डेंटल ओपीडी में पाइरिया, कीड़े लगने, टेढ़े-मेढ़े दांत के अलावा ओरल कैंसर व फ्लोरोसिस के पीड़ित मरीज रोज आ रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या करीब 150 के आसपास पहुंच जाती है।
विज्ञापन

डेंटल सर्जन डॉ. चेष्टा यादव ने बताया कि पाइरिया, दांतों में कीड़े लगने के सर्वाधिक मरीज आ रहे हैं। इन दो बीमारियों के ही 60% मरीज आ जाते हैं। बताया कि इन बीमारियों की ओपीडी बढ़ी है। बताया कि 40 के बाद की आयु में पाइरिया होता है। पायरिया में मसूड़ों में दर्द, सूजन, खून आना, मसूड़े लाल होना, सांसों में बदबू, दांतों में दर्द और मुंह में खराब स्वाद आने आदि के प्रमुख लक्षण होते हैं। पाइरिया से बचाव के लिए नियमित रूप से ब्रश करना चाहिए। साथ ही दांतों की जांच कराते रहनी चाहिए। जंक फूड आदि खाने से भी बचना चाहिए।
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों की स्क्रीनिंग कैंप लगाने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग निदेशक (डेंटल) डॉ. कुलदीप गौरी ने नागरिक अस्पताल का बीते दिन निरीक्षण किया था। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव, डीआईओ डॉ. अशोक कुमार, एसएमओ डॉ. एके रंगा, डीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार व डीएनओ-एनपीएनसीडी डॉ. सुभाष यादव मौजूद रहे। निदेशक डॉ. गौरी ने नेशनल ओरल हेल्थ प्रोग्राम की समीक्षा की थी। साथ ही सभी दंतक सर्जनों के कार्य को सराहा। डॉ. गौरी ने इस दौरान ओपीडी सर्विस बढ़ाने के लिए भी कहा था। बैठक कर निर्देश दिए थे कि वरिष्ठ नागरिकों की स्क्रीनिंग के कैंप लगाएं और उन्हें अधिकतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल में दंतक इंप्लांट सेंटर, ऑर्थोडॉन्टिक क्लीनिक शुरू कराने व सभी जगह ओपीडी बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed