{"_id":"6ab427b90b812ff45a0731c1","slug":"aarti-rao-on-slogans-hailing-her-as-the-future-chief-minister-people-got-carried-rewari-news-c-198-1-sroh1010-245954-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: भावी मुख्यमंत्री के नारों पर आरती राव बोलीं- लोग भावनाओं में बह गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: भावी मुख्यमंत्री के नारों पर आरती राव बोलीं- लोग भावनाओं में बह गए थे
विज्ञापन
रेवाड़ी। राव तुलाराम चौक पर शहीदी दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के स्वागत के दौरान लगे भावी मुख्यमंत्री के नारों पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है। आरती राव ने कहा कि लोग कई बार भावनाओं में बह जाते हैं। उन्हें राजनीति में आए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है। आने वाले समय में पार्टी उन्हें कोई जिम्मेदारी देती है तो वह उस समय की बात होगी। फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है। आरती राव ने कहा कि भाजपा ने उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी दी है और वह पूरे प्रदेश की मंत्री हैं। उनकी जिम्मेदारी केवल रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ या दक्षिण हरियाणा तक सीमित नहीं है। जहां-जहां लोग उन्हें बुलाते हैं और जहां उनकी जरूरत होती है वह वहां पहुंचती रहेंगी।
दक्षिण हरियाणा के बाहर हांसी में पहली बार मनाया शहीदी दिवस
आरती राव ने कहा कि दक्षिण हरियाणा में शहीदी दिवस हर साल मनाया जाता है। इस बार हांसी से भी उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण मिला। उन्होंने कहा कि शहीदी दिवस देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन करने का अवसर है। नई पीढ़ी को उनके योगदान और बलिदान के बारे में बताना जरूरी है।
जल्द शुरू होगी एम्स की ओपीडी : राव इंद्रजीत सिंह
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रेवाड़ी में बन रहे एम्स में जल्द ही ओपीडी शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। कहा, अगले साल से मेडिकल छात्रों की पढ़ाई शुरू होने की बात है। नसीबपुर में प्रस्तावित शहीद स्मारक के संबंध में उन्होंने बताया कि इसका नक्शा तैयार हो चुका है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। शहीद स्मारक का निर्माण हो चुका है जबकि नसीबपुर का काम अभी लंबित है। आगे कहा कि पूरे प्रदेश में शहीदी दिवस के कार्यक्रम हों तो और अच्छा रहेगा। शहीदी दिवस केवल तुलाराम को याद करने तक सीमित नहीं है। यह उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है जिन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने शहीदों की याद में इस दिन छुट्टी घोषित की है।