{"_id":"68a8b35bba82bde9400bd63b","slug":"a-youth-was-attacked-with-a-knife-at-a-juice-stall-rewari-news-c-198-1-rew1001-224547-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जूस की रेहड़ी पर युवक पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जूस की रेहड़ी पर युवक पर चाकू से हमला
विज्ञापन
घायल, सर्वेश
भिवाड़ी। टपूकड़ा कस्बे में सरकारी अस्पताल के सामने जूस की रेहड़ी पर एक युवक ने मामूली विवाद के बाद दूसरे युवक पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
वहीं आरोपी युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने बताया कि सूचना देने के बावजूद पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। सर्वेश टपूकड़ा कस्बे में सरकारी अस्पताल के सामने मौसमी का जूस बेचने की रेहड़ी लगाते हैं। उनके बगल में ही एक अन्य युवक भी जूस की रेहड़ी लगाता है।
घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है जब सर्वेश ने आरोपी युवक को मौसमी छीलने के लिए चाकू उधार दिया। आरोपी ने चाकू तोड़ दिया। जब सर्वेश ने चाकू वापस मांगा तो आरोपी ने अपनी रेहड़ी से दूसरा चाकू उठाकर सर्वेश पर हमला कर दिया। चाकू सर्वेश की पीठ में करीब 2 इंच गहराई तक घुस गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका काफी खून बह गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने तुरंत सर्वेश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी युवक अपनी रेहड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। सर्वेश ने बताया कि उन्होंने तुरंत टपूकड़ा थाना पुलिस को घटना की सूचना दी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची और आरोपी भाग निकला।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी की जूस की रेहड़ी अभी भी अस्पताल के सामने मौके पर खड़ी है। पीड़ित और उनके परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।