{"_id":"69a9d97e3c316ac6240e2499","slug":"a-young-man-who-had-come-to-the-fair-died-after-being-hit-by-a-train-rewari-news-c-198-1-rew1001-234567-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेले में आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेले में आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत
Fri, 06 Mar 2026 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
भिवाड़ी। कहरानी औद्योगिक क्षेत्र स्थित रेलवे पुलिया के पास वीरवार सुबह टपूकड़ा थाना क्षेत्र के मिर्चुनी गांव निवासी रवि सिंह (25) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार रवि बुधवार रात अपने मामा के बेटे के साथ बाबा मोहनराम के मेले में शामिल होने आए थे। वीरवार सुबह हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। रवि अपने पीछे पत्नी और दो वर्ष की मासूम बेटी को छोड़ गए हैं।
पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक किस परिस्थिति में रेलवे ट्रैक पर पहुंचा।
पुलिस को उसी रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव भी मिला है। पुलिस ने उसे भी मोर्चरी में रखवाया है और उसकी पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि मेले के दौरान रेलवे ट्रैक के आसपास आवाजाही बढ़ जाती है जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। पुलिस ने लोगों से रेलवे ट्रैक के आसपास सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से ट्रैक पर न चलने की अपील की है।