फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A young man was strangled to death by 2 men

पुरानी रंजिश में ली जान: पहले खेतों में पिलाई शराब और फिर गला घोंटकर कर दी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 May 2025 07:34 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 05 May 2025 07:34 PM IST
सार

रेवाड़ी में एक युवक की शराब पिलाकर दो लोगों ने हत्या कर दी। युवक को पहले खेतों में ले जाया गया और वहां शराब पिलाई गई और बाद में युवक की हत्या कर दी। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
A young man was strangled to death by 2 men
गला घोंटकर दो युवकों ने की एक युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस ने गांव नांगल जमालपुर निवासी 19 वर्षीय सौरव हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव सीहा निवासी कर्मवीर व गांव तुर्कियावास निवासी हेमंत के रूप में हुई है।  डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि घटना के दिन मृतक सौरव अपने दोस्त के घर गांव हांसाका में ठहरा हुआ था। सौरव की आरोपी कर्मबीर से पहले ही जान पहचान थी।  

विज्ञापन


आरोपी कर्मबीर किसी बात को लेकर सौरव से रंजिश रखता था, जिसको लेकर कर्मबीर ने अपने साथी हेमंत के साथ मिलकर सौरव से फोन पर संपर्क करके उसको गांव के बाहर बुलाया और फिर शराब पार्टी के बहाने उसे खेतों में लेकर चले गए। शराब पिलाने के बाद आरोपियों ने सौरव की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने के लिए शव को बाइक पर रखकर फिदेड़ी के जोहड़ में डाल दिया था। पुलिस की जांच में हत्या का खुलासा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

24 अप्रैल को गांव फिदेड़ी के जोहड़ में मृत मिला था सौरव

डीएसपी बावल सुरेन्द्र श्योराण ने बताया कि पुलिस को बीते 24 अप्रैल को गांव फिदेड़ी के जोहड़ में एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया था। शव की शिनाख्त उसके परिजनों द्वारा करवाई गई तो युवक की पहचान नांगल जमालपुर निवासी 19 वर्षीय सौरव पुत्र बलजीत के रूप में हुई थी।

पिता ने पहले ही जताई थी हत्या की आशंका

पुलिस को दी शिकायत में नांगल जमालपुर निवासी बलजीत सिंह ने बताया था कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके एक बेटा और दो बेटियां है। सबसे बड़ा बेटा 19 साल का सौरव है जो बारहवीं पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ कर कंपनी में काम के लिए चार-पांच दिन पहले ही घर से गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा था। इसी दौरान 24 अप्रैल को उसे सूचना मिली की सौरव का शव फीदेड़ी गांव के जोहड़ में मिली है। मृतक के पिता ने उसके कुछ दोस्तों पर हत्या का संदेह जताया था। पुलिस ने मृतक के पिता बलजीत सिंह के बयान पर सदर थाना रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed