{"_id":"68a8bab68ef87f5d5b0fc714","slug":"a-young-man-was-killed-in-a-liquor-party-his-family-members-surrounded-the-police-station-rewari-news-c-198-1-rew1001-224545-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शराब पार्टी में युवक की हत्या, परिजनों ने घेरा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शराब पार्टी में युवक की हत्या, परिजनों ने घेरा थाना
विज्ञापन
थाने का घेराव करने के लिए पहुंचे परिजन। संवाद
भिवाड़ी(रेवाड़ी)। टपूकड़ा थाना क्षेत्र में वीरवार रात करीब 9 बजे एक हत्याकांड ने इलाके में दहशत फैला दी। दांगनहेड़ी गांव निवासी सोनू शर्मा (36) पुत्र परमानंद शर्मा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के भाई महेंद्र ने टपूकड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजन शुक्रवार दोपहर 12 बजे थाने में पहुंचे और घेराव कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष थाने के अंदर चले गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा कर दिया।
मृतक के चाचा के लड़के महेंद्र ने अपनी शिकायत में बताया कि 21 अगस्त को रात करीब 9:30 बजे वह और बलजीत, पुत्र रामेश्वर दयाल, मोटरसाइकिल से अपने घर से पास की झोपड़ी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान ग्राम बुरहेड़ा निवासी जैला उर्फ राजबीर ने उन्हें रोका और बताया कि उनका भाई सोनू शर्मा पास के एक खाली प्लॉट में पड़ा है।
विज्ञापन
जैला ने दावा किया कि वह मक्खन, कश्मीर, रज्जाक व सोनू के साथ शराब पी रहे थे। महेंद्र ने बताया कि जैला के कपड़े खून से सने हुए थे और उसका टेंपो भी घटनास्थल पर खड़ा था। महेंद्र और बलजीत जब प्लॉट पर पहुंचे तो उन्होंने सोनू को खून से लथपथ और चोटों से भरे शरीर के साथ पड़ा पाया।
दोनों तुरंत उसे टपूकड़ा के अग्रवाल अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखकर सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। महेंद्र ने शिकायत में जैला उर्फ राजबीर, मक्खन, कश्मीर और रज्जाक पर हत्या का आरोप लगाते हुए टपूकड़ा पुलिस से उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वर्जन:
आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उन्हें हिरासत में लिया जाएगा। शक के आधार पर करीब चार लोगों को डिटेन किया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों का पता चलेगा। -शिवराज सिंह, डीएसपी, तिजारा