फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A young man has been arrested on charges of defrauding someone of Rs 28.54 lakh.

Rewari News: 28.54 लाख रुपये की ठगी के आरोप में युवक गिरफ्तार

Tue, 16 Dec 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Dec 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A young man has been arrested on charges of defrauding someone of Rs 28.54 lakh.
आरोपी हेमंत पांडे
रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने शहर के एक व्यापारी से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर मुनाफे का लालच देकर 28.54 लाख रुपये की ठगी के आरोप में यूपी के जिला चंदौली के गांव करोती निवासी हेमंत पांडे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन



एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 25 अगस्त को मोहल्ला नई आबादी निवासी व्यापारी योगेश गोयल ने शिकायत में बताया था कि इंटरनेट पर ऑनलाइन ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा का विज्ञापन देखने के बाद उस पर दिए गए नंबरों पर संपर्क किया था। बातचीत के बाद उसे बताया गया कि उनकी साइट पर पैसा निवेश करने पर ब्याज व बोनस मिलेगा।
विज्ञापन

उसे इस बात के लिए भी आश्वस्त किया गया कि साइट पर कोई फ्रॉड नहीं होगा। इसके बाद उसका एक वैलेट बनवाया गया जिसमें उसने 17 अगस्त को 10 लाख रुपये निवेश कर दिए। यह रकम जमा कराने के बाद उसे बताया गया कि उसका 4 लाख रुपये का मुनाफा वैलेट में आ गया है। अब उसके खाते में राशि 14 लाख हो गई है। राशि निकालने के लिए उसे 10 लाख रुपये और जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने यह राशि भी जमा करा दी। उसे बताया गया कि अब उसका बोनस और मुनाफा बढ़कर 30 लाख रुपये हो गया है। इसे निकालने के लिए जीएसटी सहित 8,54,430 रुपये और जमा कराने होंगे। उसने यह राशि भी जमा करा दी। जब उसने अपने वैलेट से यह राशि निकालने का प्रयास किया तो उसे और पैसे जमा कराने के लिए कहा। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। उससे बार-बार खातों में पैसे ट्रांसफर कराते हुए कुल 28 लाख 54 हजार 430 रुपये की साइबर ठगी की हो गई है।

इंसेट
हेमंत पांडे ने बैंक खाता कराया था उपलब्ध
पुलिस ने दो आरोपी यूपी के जिला चंदौली के गांव ओयरचक खुरहट सैयादराजा निवासी लियाकत व पंजाब के जिला मोहाली के गांव कान्सल निवासी जाफर खान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी लियाकत के खाते में ठगी के 10 लाख व जाफर खान के खाते में ठगी के 8 लाख 54 हजार 430 रुपये ट्रांसफर हुए थे। इस मामले में पुलिस ने अब हेमंत पांडे को भी गिरफ्तार कर लिया है। हेमंत पांडे ने आरोपी लियाकत का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed