फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A truck was stolen twice in Dharuhera, the thief also sold the company's goods

धारूहेड़ा में एक ट्रक दो बार हुआ चोरी, चोर ने कंपनी का सामान भी बेचा

Fri, 26 Aug 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
A truck was stolen twice in Dharuhera, the thief also sold the company's goods
धारूहेड़ा में एक ड्राइवर ने पहले माल से भरे ट्रक को चोरी किया और फिर ट्रक में रखी प्लास्टिक की 70 पायलट को कबाड़ी के पास बेचकर वापस ट्रक खड़ा कर गया। अगले दिन वही ड्राइवर ट्रक को भी चोरी कर ले गया। पुलिस ने छानबीन के बाद धारूहेड़ा एरिया से ही चोरी की पायलट तो बरामद कर ली लेकिन अब ट्रक का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा के सेक्टर-6 निवासी दीपक कुमार ने श्रीबालाजी के नाम से ट्रांसपोर्ट खोला हुआ है। उनकी गाड़ियां किंगफिशर बीयर कंपनी में लगी हुई है। वे अपनी गाड़ियों को ट्रक यूनियन कापड़ीवास में खड़ी करते है। उनकी एक गाड़ी में प्लास्टिक की 70 पायलट रखी हुई थी। रात के वक्त ट्रक यूनियन का ही ड्राइवर कमलेश कुमार उनके ट्रक को ले गया और गांव निखरी के पास एक कबाड़ी के पास ट्रक में रखी 70 पायलट बेच दी। इसके बाद वापस आकर ट्रक को वहीं खड़ा कर दिया। दो दिन गाड़ी कंपनी नहीं जानी थी जिसकी वजह से मालिक ने भी गौर नहीं किया। अगले दिन कमलेश कुमार उनके ट्रक को भी चोरी कर ले गया। साथ ही ट्रक में लगा जीपीएस बंद कर दिया। दीपक ने अपने स्तर पर छानबीन की तो पता चला कि कमलेश ही उनके ट्रक को चोरी कर लेकर गया है। इसके बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए कबाड़ी के पास बेची गई 70 पायलट बरामद कर ली। हालांकि अभी ट्रक का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed