फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A total of 477 gate passes were cut in the new grain market.

Rewari News: नई अनाज मंडी में कुल 477 गेटपास कटे

Sat, 04 Apr 2026 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A total of 477 gate passes were cut in the new grain market.
ट्रैक्टर से सरसों निकालता किसान। संवाद
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी में शुक्रवार को कुल 477 गेटपास कटे। करीब 9 हजार क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई। गेहूं की आवक भी धीरे-धीरे शुरू हो चुकी है। हालांकि, गेहूं की खरीद फिलहाल शुरू नहीं हो पाई है जिसका मुख्य कारण फसल में नमी की अधिक मात्रा बताई जा रही है। मंडी अधिकारियों के अनुसार गेहूं में नमी का स्तर 20 प्रतिशत से अधिक है जबकि सरकारी खरीद के लिए नमी की मात्रा 12 प्रतिशत तक निर्धारित की गई है। ऐसे में किसानों को फिलहाल फसल मंडी में लाकर इंतजार करना पड़ रहा है। अब तक मंडी में लगभग 1 लाख 16 हजार क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है जिसमें से करीब 80 हजार क्विंटल का उठान भी किया जा चुका है। मंडी में फसलों की आवक बढ़ने के साथ ही व्यवस्थाओं पर दबाव भी बढ़ रहा है। ऐसे में प्रशासन और एजेंसियों के सामने चुनौती है कि वे समय रहते उचित प्रबंधन करें ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी फसल सुरक्षित रह सके। प्राइवेट खरीदार सरसों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 6200 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक 6800 रुपये में खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed