{"_id":"6aa6e0c794af2ed5d606fa05","slug":"a-strategy-was-formulated-for-the-expansion-of-the-meghwal-utthan-samiti-and-the-development-of-the-community-rewari-news-c-198-1-rew1001-245379-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मेघवाल उत्थान समिति के विस्तार और समाज के विकास की रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मेघवाल उत्थान समिति के विस्तार और समाज के विकास की रणनीति बनाई
Sun, 13 Sep 2026 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
बैठक में चर्चा करते मेघवाल उत्थान समिति के पदाधिकारी। स्रोत : समिति
बावल। मेघवाल उत्थान समिति की बैठक रविवार को बावल स्थित प्रदेश मुख्यालय कार्यालय में मुख्य सलाहकार एवं पूर्व सरपंच सांवत सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने के साथ संगठन विस्तार और समाज के विकास की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले तीन माह तक प्रदेशभर में सदस्यता महाअभियान चलाया जाएगा। इसके तहत हरियाणा के सभी 22 जिलों में जिला कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जाएगा।
तहसील और ब्लॉक स्तर पर शिक्षित, ऊर्जावान एवं समाज के प्रति समर्पित युवाओं को जिम्मेदारी देने पर जोर दिया गया। संगठन में 50 प्रतिशत भागीदारी युवाओं की सुनिश्चित करने तथा महिलाओं को भी विशेष प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
गांव-गांव शिक्षा जागरूकता शिविर लगाने, बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नशामुक्ति, दहेज प्रथा उन्मूलन और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने पर सहमति बनी। गरीब, शोषित और वंचित लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता उपलब्ध कराने के लिए अधिवक्ता प्रकोष्ठ की ओर से शिविर लगाए जाएंगे।
संयोजक वेदप्रकाश, सेवानिवृत्त एसडीओ ने कहा कि बिना संगठन के समाज का विकास संभव नहीं है। एडवोकेट रजवंत डहिनवाल ने समाज को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। बैठक में अध्यक्ष सूरजभान मेघवाल, सचिव भूपेंद्र शेखपुर, देवेंद्र पॉल , रविंद्र सरपंच रायपुर, भानसिंह खोरी, मास्टर कर्ण सिंह, मास्टर धर्मेंद्र मौजूद रहे।