{"_id":"6a97196d08c4340dd90f656b","slug":"a-shutdown-will-be-taken-today-for-the-shifting-of-the-33-kv-line-rewari-news-c-198-1-fth1001-244681-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 33 केवी लाइन शिफ्टिंग के लिए आज लिया जाएगा शटडाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 33 केवी लाइन शिफ्टिंग के लिए आज लिया जाएगा शटडाउन
Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। एचयूडीए सेक्टर-7 सनसिटी के पास और एचयूडीए बाईपास से गुजर रही 33 केवी मॉडल टाउन लाइन को शिफ्ट करने का काम चल रहा है। इसके लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से 2 सितंबर को संबंधित लाइनों पर परमिट, शटडाउन की व्यवस्था की है।
डीएचबीवीएन के निर्माण उपमंडल रेवाड़ी की ओर से जारी पत्र के अनुसार 33 केवी मॉडल टाउन लाइन पर सुबह 11 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक परमिट रहेगा। वहीं, 33 केवी जोनावास लाइन पर दोपहर एक बजे से 2:50 बजे तक परमिट लिया जाएगा। दोनों लाइनें 220 केवी रेवाड़ी सब स्टेशन से निकलती हैं।
पत्र में संबंधित एसडीओ को निर्धारित समय पर परमिट उपलब्ध कराने और सुरक्षा की दृष्टि से जेई, एरिया इंचार्ज को मौके पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं। लाइन शिफ्टिंग का कार्य एसकेजी कंस्ट्रक्शन कंपनी, नारनौल की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
निगम ने कंपनी की टीम और श्रमिकों को परमिट मिलने के बाद निर्धारित समय पर मौके पर तैयार रहने के लिए कहा है। डीएचबीवीएन के रिकॉर्ड में भी 33 केवी मॉडल टाउन और 33 केवी जोनावास लाइनें रेवाड़ी क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था से जुड़ी लाइन के रूप में दर्ज हैं।