{"_id":"6599919e1bb2d85390084ff9","slug":"a-procession-took-out-in-the-villages-with-akshat-who-arrived-from-ayodhya-rewari-news-c-198-1-rew1001-8288-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अयोध्या से पहुंचे अक्षत के साथ गांवों में निकली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अयोध्या से पहुंचे अक्षत के साथ गांवों में निकली शोभायात्रा
Sat, 06 Jan 2024 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डहीना। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजित अक्षत जैनाबाद पहुंचाया गया। यहां अक्षत कलश के साथ शोभायात्रा निकाली गई। अयोध्या से आए अक्षत व पपत्र गांव डहीना के राधा-कृष्ण मंदिर में लाया गया।
यहां श्याम भक्त अशोक व उनकी टीम ने पीले चावल व पपत्र लेने पहुंचे जैनाबाद के ग्रामीणों का राम नाम का पट्टा व स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया। गांव की तरफ से आचार्य कुलदीप आर्य, रणधीर सिंह, धर्मपाल यादव, राजसिंह यादव, अमन शर्मा, भूपेन्द्र सिंह, संजय आदि पहुंचे थे। ग्रामीण पीले चावल लेकर गांव मुख्य बाबा उधौदास द्वार स्थित त्रिवेणी धाम पहुंचे, जहां भगवान शिव-पार्वती मंदिर में पीले चावल भगवान के चरणों में अर्पित किए और शोभायात्रा की शुरुआत की। डीजे की धुन पर गांव की गलियों में फेरी निकाली, फेरी बाबा उधौदास मंदिर आश्रम होते हुए गोगा जहारवीर मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में जाकर समापन हुई। गांव में जितने मंदिर थे, उन सभी पीले चावल अर्पित किए गए। प्राचीन मंदिर बाबा उधौदास आश्रम में अयोध्या से पीले चावल व पपत्र लेकर पहुंचे ग्रामीणों का महंत महाराज लालदास ने स्वागत किया।
बाबा उधौदास समाधि स्थल पर पीले चावल अर्पित किए। इस मौके पर महंत महाराज लालदास ने बताया कि 22 जनवरी को अभिजीत मूहूर्त में नवनिर्मित मंदिर में राम लला विराजमान होंगे। इस दिन को हम सभी ने मिल कर उत्सव की तरह मनाना है। सरपंच प्रतिनिधि राजबीर प्रधान ने बताया कि अक्षत व पपत्र को घर-घर जाकर वितरण किया जाएगा। इस मौके पर राजबीर प्रधान, भूपेन्द्र खोला, कुलदीप आर्य, अमन शर्मा, राजसिंह, धर्मपाल यादव, राजू सैन, राजपाल एडवोकेट, पूर्व पंच प्रदीप, अनिल पंच, डाॅ. बीर सिंह, सुमेर सिंह, हवलदार सुरेश, नरेश शर्मा, सुशील शर्मा, अशोक कुमार मौजूद थे।श