फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A person resident of Rudh village died due to a collision with a bus in Rewari district

Rewari: बस की टक्कर से रुध गांव निवासी व्यक्ति की मौत, नेशनल हाईवे-48 पर शुक्रवार की रात हुआ हादसा

Sat, 08 Oct 2022 07:15 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 07:15 PM IST
सार

शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बस चालक के खिलाफ पुलिस ने बेटे दीपक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A person resident of Rudh village died due to a collision with a bus in Rewari district
रोड एक्सीडेंट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी के बावल क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक होटल के समीप सर्विस रोड पर बस की टक्कर लगने से पैदल चल रहेगांव रुध निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के बेटे की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 
पुलिस को दी शिकायत में गांव रुध निवासी दीपक ने बताया कि वह और उसके पिता मदनलाल (45) दोनों मुड्ढे बनाने का काम करते हैं। शुक्रवार की रात करीब साढ़े 10 बजे निजी काम से दोनों पैदल बावल की ओर जा रहे थे। दीपक ने बताया कि वह अपने पिता के पीछे-पीछे चल रहा था। वह दोनों जब दिल्ली-88 होटल के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार बस चालक अपनी बस को अचानक से सर्विस रोड पर मोड़कर ले आया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Karnal: एसटीएफ टीम अंबाला ने अंकुश कमालपुर गैंग के अति वांछित सदस्य को किया गिरफ्तार, कब्जे से हथियार बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह तो बाल-बाल बच गया, लेकिन आगे चल रहे उसके पिता मदनलाल को बस से टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान दीपक ने बस के नंबर नोट कर लिया। उसने निजी साधन से घायल पिता को बावल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा।

यहां पर उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। कुछ देर बाद अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बेटे दीपक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। - विद्यासागर, थाना प्रभारी, बावल।

एनएच 48 की दशा सुधारने के लिए केंद्रीय मंत्री गडकरी को लिखा पत्र
रेवाड़ी। एनएच-48 दिल्ली-जयपुर की दशा तुरंत सुधारने के लिए लोक सेवा मंच ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। मंच के अध्यक्ष अशोक प्रधान ने कहा है कि अच्छी सड़कें किसी भी राष्ट्र की उन्नति का आधार होती हैं। इन्हें पाना वहां के लोगों का बुनियादी अधिकार है। सरकार को चाहिए कि वह सड़कों की दशा सुधारे। ताकि आवागमन में लोगों को कम समय, कम ईंधन खर्च करना पड़े और सड़क हादसों में कमी आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed