फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A glimpse of the divine confluence of spirituality, culture and art will be seen in Geetapuram.

Rewari News: गीतापुरम में दिखेगी अध्यात्म, संस्कृति और कला के दिव्य संगम की झलक

Sun, 08 Dec 2024 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 08 Dec 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of the divine confluence of spirituality, culture and art will be seen in Geetapuram.
स्थानीय बाल भवन
रेवाड़ी। बाल भवन परिसर में सोमवार (9 दिसंबर) से तीन दिन तक चलने वाले जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव में अध्यात्म, संस्कृति व कला के दिव्य और अनूठे संगम की झलक दिखाई देगी। महोत्सव का शुभारंभ रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के लिए बाल भवन को ‘गीतापुरम’ का रूप दिया गया है। गीता जयंती महोत्सव के भव्य व सफल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां व प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव को भव्य रूप देने के लिए सामाजिक और धार्मिक संगठनों व जिला के विभिन्न विद्यालयों और संबंधित विभागों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन

महोत्सव की ओवरऑल इंचार्ज एवं एडीसी अनुपमा अंजलि ने बताया कि गीता जयंती महोत्सव के पहले दिन सोमवार को हवन व गीता आरती से महोत्सव का आगाज होगा। दूसरे दिन मंगलवार को गीता पर आधारित सेमिनार व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। तीसरे दिन बुधवार को नगर शोभायात्रा, श्लोकोच्चारण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित दीपदान व गीता महाआरती के साथ तीन दिवसीय महोत्सव का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी सेवाओं और योजनाओं का भी मिलेगा लाभ
जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव में नागरिकों को गीता के ज्ञान के साथ-साथ सरकार की सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने का अवसर भी मिलेगा। महोत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा एक ही स्थान पर दो दर्जन से अधिक स्टॉल लगाई जाएंगी। आम नागरिकों को एक तरफ जहां प्रदर्शनी में अध्यात्म, संस्कृति व कला की की झलक दिखाई देगी वहीं दूसरी तरफ विभिन्न विभाग नागरिकों को सरकार की ओर से लागू की गई ‘अंत्योदय’ व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं व सेवाओं के लिए जागरूक किया जाएगा। पर्यावरण व सौंदर्यीकरण को समर्पित संस्था मृदुल आश्रय आमजन को विभिन्न किस्मों के फूलों की पौध निशुल्क वितरित करेगी।
शोभायात्रा में झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
गीता जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर नगर शोभायात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न देवी-देवताओं की मनोहारी झांकियां निकाली जाएंगी। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए घूमेगी और वापस बाल भवन में आकर रुकेगी। नगर शोभा यात्रा में जिला ब्राह्मण सभा, वाल्मीकि जनकल्याण सभा, पतंजलि योग समिति, गो क्रांति दल, श्याम दीवाना मंडल, प्राचीन महाकाली मंदिर, जीओ गीता, गोरक्षा सेवा समिति, रविदास मंदिर, जैन पब्लिक स्कूल, उपायुक्त कार्यालय, आर्य समाज मंदिर, योग वेदांत समिति, सरपंच ततारपुर खालसा, सरपंच नंदरामपुरबास, सामाजिक कार्यकर्ता भटसाना, सामाजिक कार्यकर्ता प्राणपुरा, प्राचीन हनुमान मंदिर द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी।


यह रहेगा शोभायात्रा का रूट
नगर शोभायात्रा हिंदू हाई स्कूल से शुरू होकर शहर के महाराणा प्रताप चौक, अनाज मंडी, भाड़ावास रोड, अग्रसेन चौक, पुरानी सब्जी मंडी, मोती चौक-घंटेश्वर मंदिर, गोकल गेट, झज्जर चौक, रविदास मंदिर, जैन पब्लिक स्कूल, आजाद चौक, धारुहेड़ा चुंगी, बीएमजी मॉल, वाल्मीकि चौक, अंबेडकर चौक, हरियाणा रोडवेज वर्कशॉप, पुराना कोर्ट रोड, शिव चौक होते हुए बाल भवन में आकर समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed