{"_id":"6589c4a8bee954edc90200f4","slug":"a-glimpse-of-art-and-culture-seen-in-the-45th-anniversary-celebration-of-holy-child-school-rewari-news-c-198-1-rew1001-7892-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: होली चाइल्ड स्कूल के 45वें वार्षिकोत्सव में दिखी कला और संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: होली चाइल्ड स्कूल के 45वें वार्षिकोत्सव में दिखी कला और संस्कृति की झलक
Mon, 25 Dec 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 25 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय 45वां वार्षिकोत्सव स्कूल प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रशासनिक सेवा में उच्चपदासीन स्कूल के पूर्व छात्र नवनियुक्त आईएफएस नितिष मौर्य और अंकित मंगला कमांडर इंडियन नेवी को विशिष्ट अतिथि के रूप में देखकर सभी गर्वित थे। दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ।
महाराष्ट्र, उतराखंड, हिमाचल, बंगाल, हरियाणा, पंजाब और गुजराती नृत्य ने अखंड भारत की झांकी प्रस्तुत की तो फौजी नृत्य ने देश-भक्ति और हनुमान चालीसा की प्रस्तुति ने ईश-भक्ति की पावन धारा को प्रवाहित कर दिया। स्टूडेंट काउंसिल के चारों सदनों के कप्तान और उपकप्तान सहित सभी सदस्यों तथा स्कूल बैंड के सभी छात्रों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के 586 प्रतिभागियों सहित 780 छात्रों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान निदेशक अनिरुद्ध सचदेवा ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।
12वीं साइंस में स्कूल टाॅपर मुस्कान को 21000 रुपये मिले
विशेष पुरस्कारों में श्रीराम लाल सचदेवा छात्रवृति के अंतर्गत सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 12वीं साइंस में स्कूल टाॅपर मुस्कान को 21000 रुपये तथा 12वीं आटर्स में स्कूल टाॅपर मुस्कान यादव को 21000 रुपये, 12वीं में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 21 छात्रों में प्रत्येक को 11000 रुपये, 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले महक वर्मा, आयशा, कोमल अग्रवाल, रीतू, अंश धवन, आरती, कुनाल यादव, अपार डाटा और शिवम कौशल प्रत्येक छात्र को 5100 रुपये की छात्रवृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
ताइक्वांडों में स्वर्ण पदक राहुल को मिला
सीबीएसई द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता राहुल देवरारी को 11000 रुपये और कांस्य पदक विजेता रोहन को 2100 रुपये तथा राज्य स्तर पर नेटबॉल में 12वीं साइंस के दिपेश और कॉमर्स के योगेश को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 5100 रुपये, हरियाणा में राज्य स्तर पर ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता राहुल देवरारी को 11000 रुपये तथा रजत पदक विजेता मनीष देवरारी और गीत को 3100 रुपये, कांस्य पदक विजेता कार्तिक को 2100 रुपये तथा फुटबॉल खिलाड़ी गुलशन कुमार का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर 5100 रुपये की छात्रवृति प्रदान की गई। श्री रामलाल सचदेवा छात्रवृति के अंतर्गत कुल 3,66,600 रुपये की राशि प्रदान की गई। स्कूल में खेलों में विशेष उपलब्धि हासिल करने पर 12वीं के हर्षित और कु. ज्योति को दिया पुरस्कृत किया गया। जूनियर वर्ग में सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार कु. जारुल और सीनियर में कु. याविका को दिया गया।