फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A brawl broke out while drinking, brother-in-law killed his brother-in-law by running him over with a car.

Rewari News: शराब पीते हुई कहासुनी, जीजा ने साले को गाड़ी चढ़ाकर मार डाला

Sat, 03 Aug 2024 03:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
A brawl broke out while drinking, brother-in-law killed his brother-in-law by running him over with a car.
फोटो: 21रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में मोर्चरी के बाहर एकत्रित मृतक के परिजन व ग्रामीण। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर के प्रजापति चौक के पास स्थित शराब ठेके के सामने नशे में एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान रेवाड़ी के ढाणी जाटूसाना निवासी राहुल कुमार (35) के रूप में हुई है। वह सिक्योरिटी कंपनी चलाता था। राहुल के पिता की बहुत पहले मौत हो चुकी है। राहुल का एक छोटा भाई है। परिवार में मां, पत्नी और 2 छोटी बेटियां हैं। आरोपी अमित भी उनकी रिश्तेदारी में ही है और अभी राजस्थान की टपूकड़ा तहसील में पटवारी के पद पर कार्यरत है।
मामले में मृतक के चाचा डॉ. टीसी राव ने बताया है कि राहुल अपनी कंपनी के काम से अपने दोस्त दीपक कुमार निवासी गांव लाला के साथ भोपाल गया था। वीरवार की रात ही राहुल और दीपक कार से रेवाड़ी पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने एक और दोस्त प्रवीण कुमार निवासी गांव लाला को बुला लिया। तभी राहुल के पास उसके दूर के रिश्तेदार अमित पटवारी निवासी गांव लिलोढ़ का फोन आया। वह उसका जीजा लगता है। टीसी राव ने बताया कि अमित पटवारी ने सनसिटी में फ्लैट लिया हुआ है। यह फ्लैट राहुल के पास ही था। अमित का फोन आने के बाद राहुल अपने दोनों दोस्तों के साथ उसके फ्लैट पर पहुंच गया। वहां अमित के कुछ अन्य साथी बैठे मिले। सभी ने बैठकर वहां रात तक शराब पी। शराब पीने के दौरान राहुल बार-बार अमित को कहता रहा है कि उसका भाई कांवड़ लेकर आया है। सुबह मंदिर में जल्दी जलाभिषेक करना है। यह कहकर वह जाने की बात कह रहा था, लेकिन अमित उसकी बात को टालता रहा।
विज्ञापन


इस तरह दिया वारदात को अंजाम

टीसी राव ने बताया कि इसके बाद राहुल अपने दोनों दोस्तों के साथ सनसिटी के सामने ही हुडा बाइपास पर प्रजापति चौक स्थित शराब ठेके के सामने पहुंचा। वहां अमित भी आया। रात करीब 11 बजे वे दोनों आपस में बात कर रहे थे। तभी उनके बीच कहासुनी हो गई। दीपक और प्रवीण ने बीच बचाव करते हुए दोनों को अलग किया। बाद में अमित वहां से निकल गया। अमित के जाने के बाद दीपक और प्रवीण राहुल की गाड़ी लेने के लिए अमित के फ्लैट के पास गए। अमित पटवारी अपनी एसयूवी कार को तेज रफ्तार में भगाकर लाया और सड़क किनारे खड़े राहुल को उससे कुचल दिया। उसके पूरे शरीर के ऊपर से कार के टायर गुजरने से सिर, छाती और अन्य जगह गंभीर चोट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीछे-पीछे प्रवीण और दीपक भी राहुल की गाड़ी लेकर आ रहे थे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा कि राहुल सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने उसे गाड़ी में डाला और प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


वर्जन:

रात में राहुल और अमित के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने राहुल पर गाड़ी चढ़ा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। एक नामजद सहित 3 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। -रजनीश कुमार, प्रभारी, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed