फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A 12-inch drainage pipeline will be laid near the Hanuman temple, costing Rs 45 lakh.

Rewari News: हनुमान मंदिर के पास डलेगी 12 इंची ड्रेनेज पाइपलाइन, 45 लाख होंगे खर्च

Wed, 12 Nov 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
A 12-inch drainage pipeline will be laid near the Hanuman temple, costing Rs 45 lakh.
हनुमान मंदिर मार्ग पर जमा सीवर का पानी। संवाद
रेवाड़ी। बड़ा तालाब स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पास श्रद्धालुओं को अब कीचड़ और गंदे पानी से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा। नगर परिषद ने यहां स्थायी समाधान निकालते हुए 12 इंची ड्रेनेज पाइपलाइन डालने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

पहले 8 इंची पाइपलाइन डालने का प्रस्ताव था लेकिन लोगों ने इसे छोटा बताते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी। 45 लाख रुपये की लागत से यह कार्य होगा। लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए परिषद ने अब पाइपलाइन के आकार को बढ़ाकर 12 इंच करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले नई सड़क के निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू किया गया था लेकिन पाइपलाइन के आकार को लेकर विवाद होने के कारण काम बीच में ही रोक दिया गया था। अब नई योजना मंजूर कर ली गई है और काम जल्द ही शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम रुकने के बाद सीवर लाइन डैमेज हो गई जिससे सड़क पर गंदा पानी भरने लगा। इस कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मंगलवार और शनिवार को जब श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक होती है तो कीचड़ और गंदगी से होकर मंदिर तक पहुंचना मुश्किल हो जाता था।
स्थानीय लोगों ने कई बार नगर परिषद से शिकायत की जिसके बाद अब स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाया गया है। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि पाइपलाइन का काम पूरा होते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
अगले एक माह में यह सड़क पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इसके बाद यह मार्ग न केवल श्रद्धालुओं बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी राहत का मार्ग साबित होगा।

पार्षद ने कहा- अब होगा समाधान

वार्ड नंबर 18 के पार्षद मनीष गुप्ता ने बताया कि पिछले पांच वर्षों में पहली बार इस सड़क का निर्माण किया जा रहा है। अब 12 इंची पाइपलाइन डाले जाने से बारिश के दिनों में पानी के रुकने की समस्या खत्म हो जाएगी। यह काम स्थायी समाधान के रूप में किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं और आसपास के लोगों को भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
----------
चेयरपर्सन बोलीं-12 इंची पाइपलाइन डालने की मंजूरी दे दी

नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य का वर्क ऑर्डर पहले ही जारी किया जा चुका था लेकिन पाइपलाइन के आकार पर आपत्ति आने से काम रोकना पड़ा। अब 12 इंची पाइपलाइन डालने की मंजूरी दे दी गई है।

---------
स्थानीय लोगों ने जताई संतुष्टि

स्थानीय विवेक, अरुण व सुनील ने बताया कि मंदिर के पास जलभराव की समस्या बन जाती है जिससे श्रद्धालुओं को काफी असुविधा होती है। अब पाइपलाइन बड़ी होने से पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सकेगी और बरसात के दिनों में भी सड़क पर जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि सड़क बनने से कारोबार पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा क्योंकि श्रद्धालु और पर्यटक आसानी से मंदिर पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed