फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   95-year-old Chandbai returned home from Kosli hospital after beating Corona

95 वर्षीय चांदबाई कोरोना को मात देकर कोसली अस्पताल से लौटी घर

Thu, 06 May 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
95-year-old Chandbai returned home from Kosli hospital after beating Corona
सामान्य अस्पताल कोसली में कोरोना मरीजों का उपचार चल रहा है। अस्पताल में भर्ती एक 95 वर्षीय कोरोना संक्रमित महिला ठीक होकर बुधवार को घर चली गई। महिला को अस्पताल कर्मचारियों ने तालियां बजाकर महिला को घर के लिए विदा किया।
विज्ञापन

भंडगी निवासी चांदबाई (95) के बेटे सूबेदार मेजर हरबीर ने बताया कि मां को तबीयत खराब होने पर नाहड़ स्थित सीएचसी सेंटर में 23 अप्रैल को दिखाया था। जहां पर मां का कोरोना टेस्ट हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने दवा देकर घर भेज दिया था। कोरोना टेस्ट कि रिपोर्ट 28 अप्रैल को आई। इससे पहले सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर कोसली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ी और इसका परिणाम है कि मां स्वस्थ होकर घर जा रही है। उन्होंने स्टाफ का धन्यवाद किया। कोरोना जैसी महामारी को मात देकर खुशी खुशी घर जा रही बुजुर्ग महिला ने कहा कि कोसली अस्पताल में जिस तरह से उपचार दिया गया वो तो अलग बात है। स्टाफ का व्यवहार देख कर बहुत खुश हुई। उसे बेहतर व्यवहार व समय-समय पर दवा मिली। पूरे स्टाफ की सलामती की भगवान से विनती करती हूं कि इस महामारी में कम से कम नई जिंदगी देने वालों को स्वस्थ रखें। उन्होंने स्टाफ को आशीर्वाद दिया। कोसली के एसएमओ डॉ. चितरंजन का कहना है कि उनके यहां 50 बेड कि व्यवस्था है और 15 ऑक्सीजन बेड हैं। अभी भी 20 ऑक्सीजन बेड की और व्यवस्था की जा रही है। स्टाफ मरीजों के हर संभव इलाज में लगा हुआ है। जिसका परिणाम है कि यहां पर आने वाले कोरोना मरीजों में से 98 प्रतिशत ठीक होकर जा रहे हैं। उनका प्रयास है कि यहां से शतप्रतिशत मरीज ठीक होकर जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। केवल है तो स्टाफ की कमी है। फिर भी जो है वह सब मिलकर दिन-रात मेहनत से मरीजों को बेहतर से बेहतर इलाज देने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोसली अस्पताल में कोरोना मरीजों के लिए 50 बेड उपलब्ध है। अस्पताल में मरीजों के हर संभव इलाज दिया जा रहा है। अस्पताल से कोरोना के 98 प्रतिशत मरीज ठीक होकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. चितरंजन एसएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed