फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   मॉडल मतदान केंद्र सजेंगे शादी समारोह स्थल की तरह

मॉडल मतदान केंद्र सजेंगे शादी समारोह स्थल की तरह

Wed, 08 May 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
मॉडल मतदान केंद्र सजेंगे शादी समारोह स्थल की तरह
रेवाड़ी। रविवार 12 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में इस बार 5 मॉडल मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्र को समारोह स्थल की तरह से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में मॉडल मतदान केन्द्र में बूथ नंबर 175 में बनाया जाएगा। बावल विधानसभा में ढालियावास के बूथ नंबर 53 व 54, कोसली विधानसभा के बूथ नंबर 15 व 16 को मॉडल बूथ बनाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन ने भी इस बार पिछले वर्षों की अपेक्षा चुनाव के लिए बेहतर प्रबंधन किए हैं। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली की व्यवस्था रहेगी। दिव्यांगों के लिए रैंप आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव की तैयारियां लीक से हटकर हो रही हैं। जिला में 20 पिंक बूथ भी होंगे। जो पूर्ण रूप से महिला कर्मचारियों व अधिकारियों के हवाले रहेंगे। इनमें माइक्रो ऑब्जर्वर तथा सुरक्षाकर्मी भी महिलाएं ही होंगी। महिलाओं को अपनी प्रबंधन क्षमता दिखाने का मौका देने के लिए यह बूथ बनाए गए हैं। जिला में वोटर हेल्प लाइन 1950 को 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। जिले के मतदाता अपने वोट के बारे में किसी भी समय जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए बूथ तक लाने ले जाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed