फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   ऑटो चालक की संदिग्ध मौत, गर्दन पर चोट के निशान

ऑटो चालक की संदिग्ध मौत, गर्दन पर चोट के निशान

Thu, 12 Jul 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
ऑटो चालक की संदिग्ध मौत, गर्दन पर चोट के निशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के नाईवाली चौक पर परिवार सहित रहने वाले एक ऑटो चालक की बुधवार शाम को संदिग्ध मौत हो गई। मृतक अपने बेड पर मृत हालत में पाया गया है। परिजन उसका बगैर पोस्टमार्टम ही अंतिम संस्कार करना चाह रहे थे जिसकी सूचना मिलने के बाद शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शहर थाना पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय राजन अपने परिवार सहित रहता है। बुधवार दोपहर को वह सोया हुआ था तथा शाम करीब छह बजे जब उसके परिवार के लोगों ने उसको जगाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा। इसके बाद देखा तो वह मृत हालत में पड़ा हुआ था। इसके पश्चात परिजनों द्वारा उसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच सूचना पुलिस को मिल गई जिसके बाद मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की गर्दन के पीछे हलके चोट के निशान प्रतीत हो रहे हैं लेकिन जब चिकित्सकों ने परीक्षण किया तो बताया है कि इस तरह की चोट से व्यक्ति की मौत नहीं हो सकती है। इसकी वजह से मामला पूरी तरह से पेचिदा हो गया है। पुलिस ने बताया कि वीरवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed