{"_id":"5b0316da4f1c1bdb408b6f2e","slug":"91526929114-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों के जवाब तय करेंगे स्टेशन की स्वच्छता में रैंकिंग----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों के जवाब तय करेंगे स्टेशन की स्वच्छता में रैंकिंग----
Updated Tue, 22 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
स्वच्छता के मामले में पिछले वर्ष प्रदेशभर में कीर्तिमान कायम करने वाले रेवाड़ी स्टेशन के लिए अब एक बार फिर परीक्षा की घड़ी आ गई है। स्वच्छता रैंकिंग के लिए सोमवार को क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया क्यूसीआई की दो सदस्यीय टीम स्टेशन पर पहुंची और सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। दो दिनों तक चलने वाले सफाई के ऑनलाइन सर्वेक्षण में व्यवस्थाओं से लेकर यात्रियों के फीडबैक के आधार पर रैंकिंग तय की जाएगी।
300 यात्रियों से 22 सवाल पूछकर लिया जाएगा स्टेशन की सफाई का फीडबैक
सोमवार को शुरू हुआ यह दो दिवसीय सर्वेक्षण मंगलवार को पूरा होगा। सर्वेक्षण में 300 यात्रियों से 22 सवाल पूछकर स्टेशन की सफाई का फीडबैक लिया जाएगा। रेल मंत्रालय की ओर से ए और ए वन श्रेणी के देश के 407 रेलवे स्टेशनों पर सफाई सर्वेक्षण कराया जा रहा है। रेवाड़ी का स्टेशन ए श्रेणी के स्टेशनों में शामिल है। सर्वेक्षण टीम का सोमवार को पहला दिन था, जिसमें दो सदस्यीय दल द्वारा सर्वे किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि देशभर में स्वच्छता को लेकर रेलवे स्टेशनों की रैंकिंग तय करने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा देशभर में ऑनलाइन सर्वे कराया जा रहा है। रेल यात्रियों से सवाल कर उनके जवाब ऑनलाइन भरे जाएंगे। यात्रियों से स्टेशन के प्लेटफॉर्म, पार्किंग, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज, शौचालय व वाटर बूथ को लेकर सफाई से संबंधित 22 सवाल पूछे जाते हैं। सर्वे पूरा होने बाद सफाई को लेकर स्टेशनों की रैंकिंग तय होगी, जिसमें लगभग तीन महीने का समय लगेगा।
वर्ष 2016 में रेवाड़ी स्टेशन की सफाई के मामले में रैंकिंग 240वीं रैंकिंग मिली थी जिसके बाद उत्तर-पश्चिम रेलवे मंडल के अधिकारियों ने इसको गंभीरता से लिया तथा उसके बाद वर्ष 2017 में सराहनीय सुधार करते हुए 82 वां रैंक हासिल कर लिया। जयपुर डिविजन में आने वाले स्टेशनों में जयपुर के अलावा सभी ए क्वालिटी के स्टेशन हैं। सर्वेक्षण टीम की ओर से 10 स्टेशनों का सर्वे करना है, जिसमें से सात स्टेशनों का सर्वे किया जा चुका है। इस अवसर पर टीम के सदस्य सत्यम सिंह एवं अब्दुल अंसारी, एएसएस राजेश भार्गव व सीएचआई जितेंद्र शर्मा मौजूद रहे।