{"_id":"5aff21d94f1c1b5c798b4faa","slug":"91526669785-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइजीयू के एमएससी प्रथम सेमेस्टर के 351 विद्यार्थी फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइजीयू के एमएससी प्रथम सेमेस्टर के 351 विद्यार्थी फेल
Updated Sat, 19 May 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमएससी फिजिक्स प्रथम सेमेस्टर में 352 में से केवल एक छात्रा पास
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय द्वारा ली गई पहली ही परीक्षा पर प्रश्न खड़े हो गए हैं। आईजीयू एमएससी फिजिक्स की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में 352 में से 351 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। यूनिवर्सिटी से करीब 20 रेवाड़ी, नारनौल-महेंद्रगढ़ के अलावा अन्य जिलों के करीब 20 कॉलेज संबद्ध हैं। इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फेल होने के बाद शुक्रवार को विद्यार्थियों ने विवि में नारेबाजी कर कुलसचिव कार्यालय के बाहर पांच घंटे धरना दिया। विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. मदनलाल गोयल द्वारा रेंडम के तौर पर कापियां चेक करने के बाद नए सिरे से परीक्षा परिणाम घोषित करने के आश्वासन के बाद विद्यार्थियों ने धरना समाप्त किया।
आईजीयू की तरफ से प्रथम बार ली गई एमएससी फिजिक्स की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा में कुल 352 विद्यार्थी शामिल हुए थे। यह परीक्षा केवल एक निजी कॉलेज की छात्रा ने ही उत्तीर्ण की। उसको भी महज 40 फीसदी ही अंक मिले हैं। वीरवार को जैसे ही परीक्षा परिणाम आया तो शुक्रवार सुबह विश्वविद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को इसकी जानकारी मिली। परीक्षा में शामिल विश्वविद्यालय कैंपस के 62 में से सभी विद्यार्थी भी फेल थे। छात्र अमित राव, दीपक खालियावास, रोहित यादव, सोनू कुमार के साथ एनएसआयूआई और इनसो के भी पदाधिकारी विद्यार्थियों के खराब परीक्षा परिणाम की जानकारी मिलने के बाद वहां पहुंच गए। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर कहा कि परीक्षा परिणाम में लापरवाही बरती गई है। ऐसा कैसे संभव है कि पूरे सेमेस्टर में केवल एक ही छात्रा उत्तीर्ण हो। इसके बाद विद्यार्थी कुलसचिव कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। पांच घंटे तक वहीं बैठे रहे। रही बीच फिजिक्स विभागाध्यक्ष प्रो. ओपी गोयल भी वहां पहुंचे और विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी समस्या को सुना। उन्होंने कहा कि इस संबंध में विवि प्रशासन को पूरी स्थिति से अवगत करा दिया गया है। सभी कापियों की रिचेकिंग कराकर इसका समाधान निकाला जाएगा। इसके बाद भी विद्यार्थी नहीं माने और कुलसचिव से आश्वासन देने की मांग पर उनके कार्यालय के बाहर बैठे रहे। हालांकि उस समय कुल सचिव कार्यालय में नहीं थे।
युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भी पहुंचे
विद्यार्थियों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के बेटे चिरंजीव राव भी विश्वविद्यालय पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे विद्यार्थियों से बातचीत कर कुल सचिव को समस्या से अवगत कराया। चिरंजीव राव के बातचीत करने के करीब एक घंटे बाद शाम तीन बजे कुलसचिव अपने कार्यालय में पहुंचे। वहां उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि इस सेमेस्टर का नए सिरे से परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके लिए रेंडम के तौर पर कापियां चेक कर दी जाएंगी। इसके बाद विद्यार्थी माने और उन्होंने धरना समाप्त किया।