{"_id":"5aa8220a4f1c1b3a058b5118","slug":"91520968202-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर जमा गंदे पानी से परेशान ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर जमा गंदे पानी से परेशान ग्रामीण
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर जमा गंदे पानी से परेशान ग्रामीण
खोल। गांव जैनाबाद में जाने वाले मुख्य रास्ते पर गंदा पानी जमा होने से राहगीर और आसपास रहने वाले परेशान हैं। ग्रामीण विनोद कुमार, सज्जन सिंह, सुनील कुमार, कमल सिंह, मनोज कुमार आदि ने बताया कि मुख्य द्वार से गांव में आने वाले रास्ते पर जमा गंदे पानी की कोई निकासी है। इस सड़क पर गांव के हिस्से का पानी आकर जमा हो रहा है। पिछले दिनों ग्राम पंचायत ने कच्चा नाला खुदवा कर कुछ हद तक गंदे पानी पर अंकुश पाने का प्रयास किया था। लेकिन अब समस्या जस की तस हो गई है।
पूरी सड़क पर गंदा पानी जमा होने से निकलने तक रास्ता नहीं बचा है। उनके घरों के आगे गंदगी आकर जम रही है। मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है, लेकिन इस गंभीर समस्या को जिला प्रशासन द्वारा कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। बारिश के दिनों में इससे भी बुरा हाल हो जाता है, सड़क पानी से लबालब भर जाती है। सरपंच गोपीचन्द ने बताया कि इस गंदे पानी की समस्या से एसडीओ, बीडीपीओ, जेई को अवगत कराया जा चुका है। अब इस समस्या का नाबार्ड द्वारा किया जाएगा।