{"_id":"5a4d29294f1c1bc20a8b6563","slug":"91515006249-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कल्याण विभाग द्वारा 31 जनवरी तक प्रस्ताव आमन्त्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कल्याण विभाग द्वारा 31 जनवरी तक प्रस्ताव आमन्त्रित
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलाई प्रशिक्षण खोलने के लिए प्रस्ताव 31 तक
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। कल्याण विभाग की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 जनवरी तक अनुसूचित जाति बहुल्य पंचायतों में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र खोलने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। उपायुक्त पंकज ने बताया कि प्रशिक्षण में 20 योग्य अनुसूचित जाति तथा पांच पिछडे़ वर्ग से संबंधित कुल 25 प्रशिक्षणार्थियों का दाखिला किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान वजीफा व रा-मटिरियल फ्री प्रदान किया जाता है। प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद एक-एक मशीन आजीविका कमाने के लिए नि:शुल्क प्रदान की जाती है। वर्तमान में जिले में तीन सिलाई प्रशिक्षण केंद्र गांव लिसाना, कान्हडवास व पुंसिका में चलाए जा रहे हैं, जिनकी अवधि 31 मार्च 2018 को समाप्त हो रही है। अत: इच्छुक ग्राम पंचायत जो सिलाई प्रशिक्षण केंद्र चलाने की इच्छुक हैं तथा गांव की अनुसूचित जाति की आबादी कम से कम 50 प्रतिशत हो वे पंचायत अपना प्रस्ताव कार्यालय जिला कल्याण अधिकारी रेवाड़ी में 31 जनवरी तक प्रस्तुत कर सकती हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला कल्याण अधिकारी रेवाड़ी से संपर्क कर सकते हैं।