{"_id":"65413fd4775fe5f82f008666","slug":"900-students-ran-with-enthusiasm-for-the-unity-of-the-country-rewari-news-c-198-1-rew1003-6091-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: देश की एकता के लिए उत्साह के साथ दौड़े 900 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: देश की एकता के लिए उत्साह के साथ दौड़े 900 विद्यार्थी
Tue, 31 Oct 2023 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 31 Oct 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर मंगलवार को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। जनस्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया। इसके बाद उन्होंने तुलाराम स्टेडियम परिसर से रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीसी राहुल हुड्डा व एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के साथ 900 विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई।
राष्ट्रीय एकता दौड़ शहर के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा चौक पर संपन्न हुई। दौड़ में शामिल प्रतिभागी राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए थे। इस दौरान सहकारिता मंत्री डाॅ. बनवारी लाल ने कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल ने जो योगदान दिया, उसके लिए देश उनका सदैव ऋणी रहेगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल का देश की आजादी में विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा था कि हम कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एकता के सूत्र में बंधे हुए हैं। स्वतंत्रता के बाद छोटी-बड़ी रियासतों को जोड़कर भारत के अधीन लाने का श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है।
डीसी ने विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
रन फॉर यूनिटी के समापन पर डीसी राहुल हुड्डा ने एकता दौड़ में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रीय एकता दौड़ में अंडर 17 पुरुष वर्ग में हेमंत, पुनीत व अंश, अंडर 17 लड़की वर्ग में प्रियंका, खुशबू व रोबिन, पुरुष वर्ग में अमित कुमार, लक्ष्य व कपिल, महिला वर्ग में संगीता, शर्मिला व ज्योति ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ नागरिक वर्ग में दयाशंकर व भूपेंद्र क्रमश: प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे। मंच संचालन प्रवक्ता सुधीर यादव ने किया।
विज्ञापन
बावल और कोसली में भी रन फॉर यूनिटी आयोजित
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उपमंडल कोसली व बावल में भी रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। बावल उपमंडल में एसडीएम बावल डाॅ. जितेंद्र सिंह और कोसली में एसडीएम कोसली जयप्रकाश ने रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। साथ ही प्रतिभागियों से सरदार वल्लभ भाई पटेल के दिखाए मार्ग पर चलने की अपील की गई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।