फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   90 percent complaints not resolved under PM Swamvit Yojana

Rewari News: पीएम स्वामित्व योजना के तहत 90 फीसदी शिकायतों का नहीं हुआ समाधान

Mon, 05 Feb 2024 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 05 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
90 percent complaints not resolved under PM Swamvit Yojana
रेवाड़ी। जिले में स्वामित्व योजना का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। अभी तक कुल 1002 शिकायतें आई थीं जबकि समाधान केवल 102 का ही हुआ है। अभी भी 90 प्रतिशत यानी 900 शिकायतें लंबित हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना को लागू किया गया था। योजना का मकसद उन लोगों को मालिकाना हक दिलवाना है जो जमीन किसी भी सरकारी आंकड़ों में दर्ज ना की गई हो और लाभार्थी उस जमीन पर वर्षों से रह रहा हो। लोग मालिकाना हक पाने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का लक्ष्य है कि वह भारत के ग्रामीण हिस्से को भी आर्थिक रूप से मजबूत कर सके। केंद्र सरकार की इस खास योजना के तहत ग्रामीण लोगों को उनकी जमीन और मकानों का मालिकाना हक मिलता है। जिनका कोई सरकारी रिकॉर्ड नहीं होता है। इस योजना के तहत सरकार संपत्ति कार्ड प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन


संपत्ति संबंधित त्रुटि का किया जा सकता है निवारण

प्रदेश सरकार ने स्वामित्व योजना को लालडोरा धारकों को मालिकाना हक देने के लिए शुरू किया था। पोर्टल को शुरू करने का उद्देश्य लाल डोरा के तहत प्रॉपर्टी धारकों को अपनी संपत्ति का डाटा स्वयं सत्यापित करने से है। इस पोर्टल के माध्यम से प्रॉपर्टी को ऑनलाइन सत्यापित कर सकते हैं। स्वामित्व योजना से पोर्टल अपनी संपत्ति संबंधित त्रुटि का निवारण भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामित्व योजना का यह है मकसद

इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का लक्ष्य है कि ग्रामीण इलाकों को आर्थिक तौर पर मजबूत और आत्मनिर्भर बनाया जा सके। इस योजना के तहत मालिकाना हक मिलने पर लोगों को बैंक से लोन मिलने में आसानी होगी, संपत्तियों से जुड़े विवादों का हल आसानी से होगा, किसान या ग्रामीण अपनी संपत्ति बेच सकता है। इस योजना के अंतर्गत ड्रोन से गांव, खेत भूमि का मैपिंग किया जाएगा।

लोगों को मालिकाना हक दिलाना इस योजना का मुख्य मकसद है। योजना को लेकर अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

मनोज यादव, चेयरमैन, जिला परिषद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

खाई में पलटी ट्रैक्टर-ट्राली संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed