{"_id":"65e60f2964f36dfca60461e9","slug":"9-thousand-students-appeared-for-12th-exam-at-51-centres-rewari-news-c-198-1-fth1001-201624-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 51 केंद्रों पर 9 हजार विद्यार्थियों ने दी 12वीं की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 51 केंद्रों पर 9 हजार विद्यार्थियों ने दी 12वीं की परीक्षा
Mon, 04 Mar 2024 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सोमवार को हरियाणा बोर्ड की 12वीं की केमिस्ट्री और अकाउंटेंसी की 51 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। करीब 9 हजार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3 : 30 बजे तक चली। परीक्षा केंद्रों पर आधे घंटे पहले से ही परीक्षार्थी कतार में लग गए थे। गहन जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए जिले में बनाए गए सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस लगातार गश्त करती नजर आई। इसके साथ ही आसपास के सभी स्टेशनरी की दुकानों को बंद करवाने के साथ ही धारा 144 लगाई गई थी। जिससे कि नकलविहीन परीक्षा करवाई जा सके। फिलहाल नकल का कोई केस नहीं मिला है। 10वीं की परीक्षा नहीं थी।
बता दें कि हरियाणा बोर्ड की परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए जिले में विशेष उड़नदस्तों का गठन भी किया गया है। करीब 16758 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। 12वीं की परीक्षा एक अप्रैल को खत्म होगी। 10वीं की परीक्षा 26 मार्च तक चलेगी।
इंसेट
पेपर देख खिले विद्यार्थियों के चेहरे
परीक्षार्थी आकाश ने बताया कि सोमवार को केमिस्ट्री की परीक्षा थी। पेपर काफी सरल आया था। इसको हल करने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रही कोयल ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही सभी प्रश्न आए हुए थे जिसको पढ़ा था। प्रश्न पत्र हल करने में ज्यादा परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन
इंसेट
आज होगी इन विषयों की परीक्षाएं
हरियाणा बोर्ड की 5 मार्च को 12वीं की एग्रीकल्चर और फिलासफी की परीक्षा 12:30 बजे से लेकर 3 बजे तक होगी। कक्षा 10वीं की उर्दू और संस्कृत की परीक्षा 12:30 से 3:30 बजे तक होगी। साथ ही 12:30 से 3 बजे तक कला, एग्रीक्चर, कंप्यूटर साइंस, फिजिकल और हेल्थ एजुकेशन, होम साइंस, म्यूजिक हिंदुस्तानी, एनिमल हसबेंडरी, डांस की परीक्षा होगी।
वर्जन
सोमवार को हरियाणा बोर्ड को 12वीं की केमिस्ट्री, अकाउंटेंसी की 51 केंद्रों पर करीब 9 हजार बच्चों ने परीक्षा दी। नकल का कोई केस सामने नहीं आया है।-प्रदीप कुमार, बोर्ड सुपरिटेंडेंट