{"_id":"5b4e341f4f1c1b47748b56a4","slug":"81531851807-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम को राक्षस कहने पर भाजपा नेता करेंगे प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्षा पर मानहानि का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम को राक्षस कहने पर भाजपा नेता करेंगे प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्षा पर मानहानि का केस
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की महिला अध्यक्ष पर मानहानि का केस करने मांगी इजाजत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। सोमवार को कांग्रेस के महिला शक्ति एप लांचिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया था। प्रधानमंत्री के प्रति इन शब्दों के प्रयोग पर मंगलवार को भाजपा नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग के साथ पीएम से मानहानि का दावा ठोकने की इजाजत मांगी है।
भाजपा व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ने उनके बयान की निंदा करते हुए पीएम से महिला नेत्री पर मानहानि का केस दर्ज करने के लिए इजाजत देने की मांग की है। सतीश खोला ने कहा कि प्रदेश की महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान द्वारा लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ऐसे जैसे शब्दों का प्रयोग करना दुर्भाग्यपूर्ण है। दुखद यह भी है कि पार्टी की नेत्री कुमारी सैलजा ने भी सुमित्रा चौहान के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रित देश में पीएम के लिए इस प्रकार के शब्दों का प्रयोग करना बेहद गलत है। उन्होंने कहा कि देश में लगातार हो रही कांग्रेस की राजनैतिक हार से पार्टी के नेता बौखला गए है, इसलिए वे पीएम तक के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि वे सुमित्रा चौहान व कुमारी सैलजा के खिलाफ कार्रवाईकी गई तो यह एक परंपरा बन जाएगी, जो देश की संस्कृति के लिए घातक होगी।