{"_id":"5b3fbfaf4f1c1bae288b5094","slug":"81530904495-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ लाख किसानों को दिए जाएंगे सोलर पम्पिंग सेट: डॉ बनवारी----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ लाख किसानों को दिए जाएंगे सोलर पम्पिंग सेट: डॉ बनवारी----
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेढ़ लाख किसानों को दिए जाएंगे सोलर पंपिंग सेट: डॉ. बनवारी
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। प्रदेश के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं नवीकरणीय अक्षय ऊर्जा मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि प्रदेश सरकार सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए किसानों के लिए योजना लेकर आ रही है। इसके तहत करीब डेढ़ लाख किसानों को सोलर पंपिंग सेट अनुदान पर दिए जाएंगे। जिन किसानों ने ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है उन किसानों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। वह शुक्रवार को झज्जर के मुडाहेडा गांव में 15 जुलाई को आयोजित होने वाली केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की रैली के लिए लोगों को न्योता दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण करना हमारा दायित्व बनता है, जल की बर्बादी को रोकने के लिए सभी के प्रयास जरूरी हैं। खुले पेयजल पाइप लाइन के नलों पर टूटी लगाए। प्रदेश सरकार की ओर से शुद्ध पेयजल की कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रदेश भर के गांवों में पेयजल आपूर्ति की समस्याओं का योजनाबद्ध तरीके स्थायी समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वामीनाथन की रिपोर्ट के अनुरूप खरीफ फसल के लागत मूल्य से डेढ़ गुणा ज्यादा न्यूनतम समर्थन मूल्य देने की घोषणा की है । प्रदेश सरकार फसल खराब का मुआवजा स्वामीनाथन की रिपोर्ट से भी ज्यादा 12 हजार रुपये प्रति एकड़ दे रही है, जबकि स्वामीनाथन की रिपोर्ट में दस हजार रुपये की सिफारिश की गई थी। डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में ई प्रणाली लागू कर भ्रष्टाचार खत्म करने का काम किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा एक-हरियाणवी एक का नारा देकर क्षेत्रवाद, भाई भतीजावाद और जातिवाद की राजनीति का अंत करने का काम किया है। इस अवसर पर डॉ. अरविंद यादव, युशु प्रधान, कुलाना के सरपंच मनोज, मनेठी के श्योताज सरपंच, सहित आसपास के सरपंच व अन्य लोग उपस्थित थे।