फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   जिले में पहली बार शुरुआत

जिले में पहली बार शुरुआत

Tue, 09 Jan 2018 01:03 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिले में पहली बार शुरुआत
धारूहेड़ा में शुरू हुई नैचुरल गैस की आपूर्ति
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। नववर्ष के उपहार के रूप में सोमवार से धारूहेड़ा के निवासियों के लिए पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति शुरू हो गई है। इसके तहत विपुल गार्डन कॉलोनी में एक बर्नर जलाकर विपुल गार्डन कॉलोनी के लगभग 100 रसोईघरों में पीएनजी की आपूर्ति की शुरुआत की गई। गौर हो कि यह इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल), भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, गेल (इंडिया) लिमिटेड और बीपीसीएल का एक संयुक्त उद्यम है। आईजीएल की रेवाड़ी एवं धारूहेड़ा में 5000 से अधिक रसोईघरों को पीएनजी से जोड़ने की योजना है। वहीं सेक्टर-4, सेक्टर-6 और धारूहेड़ा के विपुल गार्डन के अतिरिक्त विभिन्न अपार्टमेंटों जैसे, द्वारकाधीश और बेस्टेक आदि में पीएनजी घरेलू कनेक्शनों के लिए पंजीकरण पहले ही खोले जा चुके हैं। रेवाड़ी सेक्टर-3 एवं 4 तथा गढ़ी बोलनी रोड और रिंग रोड पर स्थित अपार्टमेंटों में भी पंजीकरण प्रारंभ हो चुके हैं। इन कालोनियों के निवासी दो माह के अंदर सीधे उनके रसोईघर में पाइप्ड गैस की आपूर्ति शुरू होने की आशा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed