फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   नेशनल कराटे चैंपियनशिप में खुशबू जीता सिल्वर

नेशनल कराटे चैंपियनशिप में खुशबू जीता सिल्वर

Mon, 13 Nov 2017 12:38 AM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
नेशनल कराटे चैंपियनशिप में खुशबू जीता सिल्वर
नेशनल कराटे चैंपियनशिप में खुशबू जीता सिल्वर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
गांव रतनथल में अपने मामा के घर रह रही 14 वर्षीय खुशबू ने नेशनल कराटे चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत कर अपने परिजनों का नाम रोशन किया हैं। दिलचस्प बात यह है कि उसको ट्रेनिंग देने वाले कोच कोई और नहीं बल्कि उनके दिव्यांग मामा हैं। रविवार को घर पहुंचने पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। गांव रतनथल निवासी जयपाल की दोहती खुशबू पुत्री देवेन्द्र सिंह ने जोधपुर में आयोजित तीन दिवसीय कराटे चैंपियनशिप में भाग लिया। प्रतियोगिता में करीब 22 राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया था। 10 नवंबर को हुई प्रतियोगिता में खुशबू ने कलकत्ता की पालिया को हराकर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। खुशबू के आज घर पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उसका स्वागत किया। खुशबू ने बताया कि उनके मामा दिव्यांग है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अच्छी ट्रेनिंग दी। अमित चौहान ने बताया कि खूशबू के पिता कंपनी कर्मचारी हैं। खुशबू बचपन से ही उसके पास रहती है। खुशबू बहुत मेहनती है और वह भविष्य में इंटरनेशनल लेवल पर देश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed